IPL में मिले 23.75 करोड़, अब बनने जा रहा है डॉक्टर, इस भारतीय क्रिकेटर के SRK भी हैं फैन
IPL 2025 Auction Venkatesh Iyer: वेंकटेश अय्यर के लिए आईपीएल मेगा ऑक्शन बेहतरीन गुजरा है। क्रिकेट की दुनिया में अपनी दमदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी से वेंकटेश अय्यर अपनी छाप छोड़ चुके हैं। आईपीएल में 23.75 करोड़ रुपये में बिकने के बाद भी वेंकटेश अय्यर अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता दे रहे हैं। वह ड्रेसिंग रूम में अपने साथियों से पढ़ाई और उसके महत्व पर अक्सर चर्चा करते रहते हैं।
अय्यर ने पूरी की माता-पिता की ये ख्वाहिश
वेंकटेश अय्यर एक मिडिल क्लास परिवार से आते हैं और ऐसे में यह फैसला लेना कि वह केवल क्रिकेट खेलेंगे आसान नहीं था। इसके बावजूद उन्होंने खेल और पढ़ाई दोनों पर ध्यान दिया। वेंकटेश अय्यर के माता-पिता चाहते थे कि वह क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन करें जैसे कि वह पढ़ाई में थे। इसके बाद वेंकटेश अय्यर ने दोनों जगह लगन के साथ मेहनत की और आज वो एक नामी क्रिकेटर हैं।

डॉक्टर बनने जा रहे हैं वेंकटेश अय्यर
केकेआर के इस खिलाड़ी ने बताया कि वह इस समय पीएचडी कर रहे हैं। वेंकी ने कहा कि मैं फाइनेंस में पीएचडी कर रहा हूं। अगली बार आप डॉ. वेंकटेश अय्यर के रूप में मेरा इंटरव्यू लेंगे। शिक्षा हमेशा आपके साथ रहती है, एक क्रिकेटर 60 साल की उम्र तक नहीं खेल सकता। शिक्षित होना आपके निर्णयों में भी आपकी मदद करता है।
पढ़ाई हम सबके लिए बेहद जरूरी
वेंकटेश अय्यर ने पढ़ाई की अहमियत पर भी अपनी बात रखी। उनका कहना है कि पढ़ाई जीवन भर साथ रहती है और उम्र बढ़ने के साथ खेल के करियर के खत्म होने पर यह जरूरी बन जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि क्रिकेट जैसे खेलों में एक सीमित समय तक ही खेला जा सकता है, और अगर जीवन में आगे बढ़ना है तो शिक्षा का महत्व अत्यधिक है। उनका यह भी मानना है कि शिक्षा के चलते वे क्रिकेट से कुछ समय के लिए ब्रेक ले पाते हैं, क्योंकि लगातार खेल के बारे में सोचना और उस पर ध्यान केंद्रित करना दबाव बना सकता है।
शाहरुख खान कर चुके हैं वेंकटेश अय्यर तारीफ
शाहरुख खान वेंकटेश अय्यर की तारीफ कर चुके हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक किंग खान वेंकटेश अय्यर की बल्लेबाजी पसंद है। शाहरुख ने वेंकटेश अय्यर को एक बेहतरीन खिलाड़ी बताते हुए उन्हें भारत का भविष्य बताया था।












Click it and Unblock the Notifications