IPL 2025: आईपीएल इतिहास के 5 बेस्ट फिनिशर, चौके-छक्कों की बारिश से उधेड़ देते हैं बखिया
IPL 2025: आईपीएल में धांसू बैटिंग कर मैच फिनिश करने वाले बल्लेबाजों को फैन्स ख़ासा पसंद करते हैं। अंत में चौके और छक्कों की बारिश से दर्शकों का मनोरंजन होने से उस प्लेयर की अहमियत भी उतनी ज्यादा बड़ी हो जाती है। पुराने फिनिशरों के अलावा नए प्लेयर भी फिनिशर के तौर पर आ रहे हैं।
हार्दिक पांड्या, महेंद्र सिंह धोनी जैसे प्लेयर्स को धमाकेदार फिनिशरों में गिना जाता है। कुछ विदेशी प्लेयर्स ने भी अपने नाम का डंका इस टूर्नामेंट में बजाया है। टॉप पांच प्लेयर्स के बारे में यहाँ बताया गया है, जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

नंबर 5
लिस्ट में पांचवें स्थान पर मुंबई इंडियंस का बल्लेबाज है और पिछले साल कप्तानी का जिम्मा भी मिला था। हार्दिक पांड्या ने 2015 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था। पांड्या की गेम फिनिश करने की क्षमता किसी से छिपी नहीं है। हार्दिक पांड्या ने 137 मुकाबले खेलकर 2525 रन बनाए हैं, करीबन 146 का स्ट्राइक रेट बहुत कुछ बयां करता है।
नंबर 4
चौथे स्थान पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज आंद्रे रसेल का नाम आता है और केकेआर को उन्होंने कई मुकाबले जिताए हैं। आंद्रे रसेल ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दर्शकों का मनोरंजन किया है। स्पिनर और तेज गेंदबाज दोनों तरह के गेंदबाजों की धुनाई बराबर करते हैं। रसेल ने करीबन 174 के स्ट्राइक रेट से 2484 रन बनाए हैं।
नंबर 3
तीसरे स्थान वाला बल्लेबाज अब रिटायर होकर मुंबई इंडियंस के साथ कोचिंग स्टाफ में है। यहाँ किरोन पोलार्ड की बात हो रही है, जिन्होंने ज्यादातर समय मुंबई इंडियंस के लिए निचले क्रम में खेलकर फिनिश करने का काम ही किया है। आईपीएल में किरोन पोलार्ड ने 3412 रन बनाए हैं और 147 का स्ट्राइक रेट से रन आए हैं।
नंबर 2
एबी डीविलियर्स का नाम भी इस सूची में शामिल है। उन्होंने आईपीएल में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से कहर ढाने का काम किया है। गेंदबाजों के लिए डीविलियर्स के सामने गेंदबाजी करना काफी मुश्किल हो जाता था। डीविलियर्स ने धमाकेदार अंदाज में बैटिंग करते हुए आईपीएल में 5000 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने करीबन 152 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
नंबर 1
पहले स्थान पर निर्विवाद रूप से महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया जाना चाहिए। महेंद्र सिंह धोनी ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। अब भी धोनी से फैन्स को उम्मीदें रहती हैं। डेथ ओवर्स में धोनी का स्ट्राइक रेट 187 का हो जाता है। नंबर वन फिनिशर धोनी ही हैं।












Click it and Unblock the Notifications