Cheerleaders को एक मैच के लिए मिलते हैं इतने पैसे, शाहरुख खान की टीम KKR देती है सबसे अधिक सैलरी

IPL 2024, Cheerleaders News: आईपीएल का 17वां सीजन अब तक बेहद ही विस्फोटक रहा है। इस सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाए जा चुके हैं। वहीं रन बनाने के मामले में भी यह सीजन कई रिकॉर्ड तोड़ चुका है। आईपीएल 2024 में अब तक खेले गए मुकाबले में कई हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल चुके हैं।

चीयरलीडर्स ने बिखेरा जलवा

आईपीएल में शामिल होने वाली सभी 10 टीमों में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस सीजन अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीतने का काम कर रहे हैं। खिलाड़ियों के अलावा चीयर लीडर्स पर इस सीजन आईपीएल में अपना जलवा बिखेर रही हैं। कोई भी बल्लेबाज जब चौक या छक्का जाता है तो उस टीम की चीयर लीडर्सपर डांस करती हुई नजर आती हैं।

IPL 2024 1

सैलरी मिलती है अलग-अलग

अपनी-अपनी टीमों के लिए आईपीएल मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स छक्के चौके और गेंदबाजों के विकेट लेने पर डांस करती हुई नजर आती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आईपीएल मैच में चीयरलीडर्स को यह काम करने के लिए कितने पैसे दिए जाते हैं? मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अलग-अलग फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी टीम के चीयरलीडर्स को अलग-अलग सैलरी देने का काम करती हैं।

केकेआर देती है सबसे अधिक पैसे

रिपोर्ट की मानें तो चीयरलीडर्स को एक मैच के लिए 14000 से 17000 रुपये तक दिए जाते हैं। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु जैसी टीमें अपनी चीयरलीडर्स को हर मैच के लिए 20000 के आसपास भुगतान करती हैं। जबकि शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स पैसे देने के मामले में इन सभी टीमों में आगे है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी चीयरलीडर्स को प्रति मैच 24000 के आसपास भुगतान करती है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपनी चीयरलीडर्स को प्रति मैच तकरीबन 12000 रुपये देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+