IPL 2024: 'गलती' से जिसे खरीदा उसने लगातार दूसरे मैच में किया धमाका, प्रीति जिंटा भी हुई हैरान
IPL 2024, Punjab kings: सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में दो रन से हरा दिया। लेकिन इस मुकाबले में शशांक सिंह ने एक बार फिर अपनी पारी से सभी का दिल जीत लिया। लगातार दूसरी बार शशांक सिंह ने टीम के लिए आतिशी पारी खेलने का काम किया है। शशांक सिंह ने 25 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 46 रन बनाए। लेकिन वह टीम को जीत दिलाने से चूक गए।
अंतिम ओवर रहा रोमांचक
पंजाब को जीत के लिए आखिरी ओवर में 29 रनों की जरूरत थी। शशांक और आशुतोष ने टीम जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की। आशुतोष ने आखिर ओवर में दो तो वहीं शशांक सिंह ने एक छक्का जडने का काम किया। इसके बावजूद पंजाब किंग्स की टीम आखिरी ओवर में 27 रन ही बना सकी और 2 रनों से मुकाबले को गंवा बैठी।

इन खिलाड़ियों ने किया निराश
खराब शुरुआत के बावजूद पंजाब की टीम को शशांक सिंह जीत के काफी करीब लेकर गए। 183 रनों का पीछा करते हुए पंजाब ने पावरप्ले में ही 27 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। जो इस आईपीएल में किसी टीम का पावरप्ले का सबसे कम स्कोर है। पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो और प्रभसिमरन सिंह ने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया है।
गलती से टीम ने खरीदा
बता दें कि शशांक सिंह को पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में गलती से खरीद लिया था। दरअसल जिस शशांक सिंह को पंजाब किंग्स खरीदना चाहती थी वह मह 18 साल के थे। लेकिन नाम की वजह से हुए कन्फ्यूजन के कारण प्रीति जिंटा की टीम ने 32 साल के शशांक सिंह को खरीद लिया। शशांक सिंह पंजाब किंग्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।
प्रीति जिंटा भी हुई हैरान
लगातार दो मुकाबले में शशांक सिंह ने अपने बल्ले का दम दिखाया है। शशांक सिंह के हर शॉट पर स्टैंड में मौजूद पंजाब किंग्स की को-ओनर और बॉलीवुड ऐक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी तालियां बजा रही थीं। शशांक सिंह के प्रदर्शन को देखकर प्रीति जिंटा को अपने द्वारा की गई यह गलती अच्छी लग रही होगी। क्योंकि पंजाब किंग्स ने अपना पिछला मुकाबला भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ शशांक सिंह की बल्लेबाजी की बदौलत ही जीता था।












Click it and Unblock the Notifications