RCB के खिलाफ ट्रेविस हेड का तूफान, 39 गेंदों में शतक जड़ रचा इतिहास, खुशी से झूम उठीं काव्या मारन
IPL 2024, Travis Head: रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्को की झड़ी लगा दी। जिसकी बदौलत हैदराबाद की टीम ने 7.1 ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए।
हेड ने जड़ा तूफानी शतक
सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने आईपीएल करियर का अपना पहला शतक जड़ा। उन्होंने महज 39 गेंद में शतक जड़कर हैदराबाद की टीम को बड़े स्कोर की तरफ पहुंचाने का काम किया। आईपीएल के इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से यह सबसे कम गेंद में लगाया गया शतक है। ऐसा कर ट्रेविस हेड ने इतिहास रच दिया है।

खुशी से झूम उठीं काव्या मारन
हेड की बल्लेबाजी देखकर सनराइज हैदराबाद की को ओनर काव्य मारन बेहद खुश नजर आईं। उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।आईपीएल के इतिहास का यह चौथा सबसे तेज शतक है। हालांकि आरसीबी की तरफ से डेब्यू करने वाले लॉकी फर्ग्यूसन ने ट्रेविस हेड को आउट कर पवेलियन भेज दिया। हेड ने 41 गेंद में 9 चौके और आठ छक्कों की मदद से 102 रन बनाए।
कोहली से होगी उम्मीदें
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 में अब तक 6 मुकाबले खेले हैं और 6 में से 5 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल करना बेहद जरूरी है। लेकिन हैदराबाद ने जिस तरह की बल्लेबाजी की है उससे आरसीबी की मुश्किलें बढ़ गई है। आरसीबी की टीम बल्लेबाजी विभाग में विराट कोहली पर पूरी तरह से डिपेंड है। ऐसे में देखना होगा कि विराट कोहली हैदराबाद के खिलाफ किस तरह की बल्लेबाजी करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications