RCB आखिर क्यों नहीं जीत पाई अब तक एक भी IPL ट्रॉफी, सुरेश रैना ने कर दिया बड़ा खुलासा
IPL 2024 Suresh Raina: रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए आईपीएल 2024 का सीजन अब तक कुछ खास नहीं गुजरा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अगर प्लेऑफ में क्वालीफाई करना है तो उन्हें लगातार बेहतरीन क्रिकेट खेलना होगा। आईपीएल इतिहास में बेंगलुरु का नाम उन टीमों में शामिल है जो अब तक एक बार भी आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा नहीं जमा सकी है। क्रिकेट के कई दिग्गजों के होने के बावजूद यह टीम सफलता नहीं पा सकी है।
जानिए रैना ने क्या कहा
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने एक इंटरव्यू के दौरान रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु पर तंज कसने का काम किया है। दरअसल, रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स जैसी आईपीएल टीम अब तक एक बार भी आईपीएल ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है। इसके पीछे की क्या वजह हो सकती है यह जानने की कोशिश जब की गई तो सुरेश रैना ने इस पर अपनी बात रखी।

इस वजह से चेन्नई है सफल
लल्लनटॉप को दिए अपने इंटरव्यू में सुरेश रैना ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती सीजन में जिन टीमों ने जमकर पार्टी की थी उन्होंने अब तक एक भी ट्रॉफी भी नहीं जीती है। सुरेश रैना ने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स मैच के बाद पार्टी नहीं करती थी। यही वजह है कि चेन्नई सुपर किंग्स के पास 5 आईपीएल ट्रॉफी है। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स दो बार चैंपियंस लीग का खिताब भी जीत चुकी है।
इस वजह से नहीं जीती है आरसीबी
सुरेश रैना ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि जब आईपीएल का आगाज हुआ था तो उस दौरान काफी पार्टियां की जाती थी। मैच के बाद पार्टी करने वाली दो तीन टीमों ने अभी तक आईपीएल नहीं जीता है। उन टीमों ने जमकर पार्टी की होगी। हमने ऐसा नहीं किया, इसलिए हमारे पास पांच आईपीएल ट्रॉफी और दो चैंपियंस ट्रॉफी लीग है। सुरेश सुरेश रैना ने बातों ही बातों में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमों पर निशाना साध दिया है जो आईपीएल के शुरुआती दिनों में जमकर पार्टियां किया करती थी।












Click it and Unblock the Notifications