बेटी काव्या मारन अरबों में, तो पिता खेलते हैं खरबों में, चाचा साउथ के दिग्गज नेता, आखिर आया कहां से अथाह पैसा?
Kavya Maran Family History: यह साल का वह वक्त है, जब आईपीएल (IPL 2024) हमारी जिंदगी पर हावी हो जाता है, सोशल मीडिया पर हर तरफ सिर्फ इसकी ही चर्चाएं होती हैं। लेकिन चर्चाएं केवल 10 आईपीएल टीमों की नहीं, इन टीमों के मालिकों यानी ऑनर की भी होती हैं।
जब टीम ऑनर की बात हो तो एक नाम सबसे आम है, वो है सनराइजर्स हैदराबाद की को-फाउंडर काव्या मारन का। काव्या मारन आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। इस बार को काव्या की टीम हैदराबाद फाइनल में भी पहुंच गई है और आज 26 मई को फाइनल मुकाबला केकेआर से करेगी।

सनराइजर्स हैदराबाद का हर मैच वो देखने जरूर जाती हैं, लोग उन्हें 'इंडियन क्रश' भी कहते हैं। इन सब के बीच काव्या मारन अपनी संपत्ति को लेकर भी खबरों में रहती हैं।
लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर 31 साल की काव्या मारन अरबपति कैसे बनीं। तो चलिए आपको बताते हैं कि काव्या मारन के पास इतनी दौलत और संपत्ति कहां से आई?

Kalanithi Maran Net Worth: काव्या मारन के पिता हैं खरबपति
काव्या मारन के पिता कलानिधि मारन देश के दिग्गज बिजनेसमैन हैं। ये सन ग्रुप (Sun Group) के मालिक हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के को-फाउंडर भी हैं। फोर्ब्स की भारतीय अरबपतियों की सूची में कलानिधि मारन 82वें स्थान पर हैं। फोर्ब्स ने इनकी कुल संपत्ति $2.85 बिलियन यानी लगभग 23,000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई है।
कलानिधि मारन को उनके व्यापक मीडिया साम्राज्य के लिए फोर्ब्स मैगजीन ने 'भारत का टेलीविजन किंग' कहा है। कलानिधि मारन के पास टेलीविजन चैनल, समाचार पत्र, साप्ताहिक समाचार पत्र, एफएम रेडियो स्टेशन, डीटीएच सर्विस और एक फिल्म प्रोडक्शन हाउस है।

कलानिधि मारन ने 2010 से 2015 तक स्पाइसजेट एयरलाइन में अहम हिस्सेदारी भी रखी थी। कलानिधि मारन की फिलहाल कुल संपत्ति 23,633 करोड़ रुपये है। कलानिधि मारन अपनी भारी संपत्ति के कारण आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2019 की तमिलनाडु राज्य से टॉप स्थान पर हैं।

काव्या मारन के चाचा हैं साउथ के दिग्गज नेता, एम. करुणानिधि से भी खास रिश्ता
काव्या मारन के पिता कलानिधि मारन तमिलनाडु के पूर्व सीएम एम. करुणानिधि के पोते हैं। काव्या मारन के दादा और कलानिधि मारन के पिता भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरासोली मारन के बेटे हैं।

वहीं कलानिधि मारन के छोटे भाई और काव्या मारन के चाचा दयानिधि मारन तमिलनाडु के दिग्गज नेता हैं। ये पूर्व मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। कलानिधि मारन की पत्नी और काव्या मारन की मां का नाम कावेरी है।
Kavya Maran Net Worth: काव्या मारन की संपत्ति
काव्या मारन फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद की को-फाउंडर हैं। तेलंगाना टुडे के मुताबिक काव्या मारन SRH के मैनेजमेंट के अलावा, सन टीवी नेटवर्क के कारोबारी संचालन में भी सक्रिय रूप से शामिल हैं। काव्या मारन की कुल संपत्ति 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 409 करोड़ रुपये आंकी गई है।

काव्या मारन ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज से कॉमर्स में डिग्री ली है। इसके अलावा काव्या मारन ने यूके के वारविक बिजनेस स्कूल से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की डिग्री ली है।

विदेश से पढ़ाई कर आने के बाद उन्होंने अपने पिता का बिजनेस संभाल। पिता ने उन्हें अपने बिजनेस में शेयर भी दिए हैं...इसलिए उनकी संपत्ति कुछ सालों में 400 करोड़ के आसपास हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications