Shubman Gill की दीवानी हुई ये खूबसूरत 'मिस्ट्री गर्ल', स्टेडियम में किया कुछ ऐसा कि वीडियो हो गया वायरल

IPL 2024 Shubman Gill: गुरुवार यानी 4 अप्रैल को पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक रोमांचक जीत हासिल की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए। जिसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम ने एक गेंद रहते यानी कि 19.5 ओवर में 7 विकेट गंवाकर इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। पंजाब किंग्स की तरफ से जीत के हीरो शशांक सिंह रहे।

गुजरात ने बनाए थे 199 रन

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल अपने होम ग्राउंड पर पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करने में नाकाम रहे। हालांकि शुभमन गिल ने बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया। शुभमन गिल ने 48 गेंद पर छह चौके और चार चौकों की मदद से नाबाद 89 रन बनाए थे। जिसकी बदौलत गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में चार विकेट खोकर 199 रन बनाने में सफल रही।

IPL 2024 1

शुभमन गिल की फैन का वीडियो

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम गुजरात टाइटंस का होम ग्राउंड है। यही वजह है कि मैदान में गुजरात टाइटंस के फैंस बड़ी संख्या में दिखाई दे रहे थे। इस दौरान शुभमन गिल की भी फैन नजर आई। शुभमन जब बल्लेबाजी करते हैं होते तो शतक लगाने के बाद अक्सर उसे एक अलग अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। शुभमन गिल अपने सिर को आगे की तरफ झुकाते हैं। जैसे कि वह सजदा कर रहे हो और अब गिल का यह ट्रेंड उनके फैंस ने भी कॉपी करना शुरू कर दिया है।

गिल को देखते ही किया ऐसा

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान गुजरात टाइटंस को चीयर कर रही एक मिस्ट्री गर्ल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये मिस्ट्री गर्ल दिखने में बेहद खूबसूरत है। गिल के सामने इस लड़की ने उनके ही अंदाज में अपने सिर को आगे की तरफ झुकाते हुए सजदा स्टाइल किया। जिसे देखकर फैंस भी लगातार इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इस वीडियो के पीछे रब ने बना दी जोड़ी फिल्म का गाना भी सुना जा सकता है।

पिता भी स्टेडियम में थे मौजूद

गुजरात टाइटंस भले हीव इस मुकाबले को जीतने में कामयाब नहीं रही हो। लेकिन शुभमन गिल ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जरूर जीत लिया। गिल के पिता भी इस मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थे। गिल की दमदार पारी के बाद उन्होंने भी खड़े होकर तालियां बजाई। वहीं गिस की बहन भी अपने दोस्तों के साथ इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+