पत्नी ने मेडल जीतकर किया था देश का नाम रोशन, पति ने IPL में किया कुछ ऐसा कि मच गया बवाल

IPL 2024 Sandeep Warrier: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर ने कप्तान के इस फैसले को सही ठहराते हुए पावरप्ले में ही तीन विकेट झटक लिए। संदीप वॉरियर को गुजरात टाइटंस ने अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की जगह संदीप को टीम में शामिल किया था।

संदीप वॉरियर ने झटके तीन विकेट

संदीप वॉरियर ने खतरनाक दिख रहे जेक फ्रेजर मैकगर्क को नूर अहमद के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद उन्होंने पृथ्वी शॉ को भी पवेलियन भेजने का काम किया। जेक फ्रेजर मैकगर्क और पृथ्वी शॉ को आउट करने के बाद संदीप वॉरियर ने दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका दिया। शाई होप बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में राशिद खान को अपना कैच दे बैठे।

IPL 2024 1

पृथ्वी के विकेट पर मचा बवाल

संदीप वॉरियर की गेंद पर नूर अहमद द्वारा पृथ्वी शॉ का लिया गया कैच विवादों में है। सोशल मीडिया पर कुछ फैंस पृथ्वी शॉ को नॉट आउट बता रहे हैं। दरअसल रिप्ले देखने से ऐसा लग रहा है कि गेंद जमीन से टच कर गई थी। इसके बावजूद भी थर्ड अंपायर ने पृथ्वी शॉ को आउट करार दिया। आईपीएल की कमेंट्री कर रहे दिग्गज भी थर्ड अंपायर के फैसले से सहमत नजर नहीं आए।

पत्नी ने जीता था मेडल

दिल्ली के खिलाफ गेंद से कहर बरपाने वाले संदीप वॉरियर की पत्नी भी एथलीट हैं। संदीप की पत्नी आरती कस्तूरी राज की बात करें तो उन्होंने एशियन गेम्स 2022 में भारत का नाम रोशन किया था। हांगझोउ में हुए एशियाई गेम्स में 3000 मीटर रोलर स्केटिंग रिले रेस में ब्राउन मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की थी।

दिल्ली कैपिटल्सः पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर मैकगर्क, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्जे, खलील अहमद, मुकेश कुमार।

गुजरात टाइटंसः ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, अजमतुल्लाह ओमरजई, शाहरुख खान, राहुल तवतेयिा, राशिद खान, आर साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा, संदीप वॉरियर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+