Dinesh Karthik ने IPL से कर ली 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई, दिल्ली-केकेआर ने जमकर लुटाया था पैसा
IPL 2024, Dinesh Karthik: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु टीम आईपीएल 2024 से बाहर हो गई है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस हार से बेहद दुखी नजर आए। विराट कोहली ने इस साल आईपीएल में सबसे अधिक 741 रन बनाए हैं। इसके बावजूद भी टीम एलिमिनेटर से आगे नहीं बढ़ सकी।
कार्तिक का आखिरी IPL सीजन
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का यह आखिरी आईपीएल सीजन माना जा रहा है। कार्तिक ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि यह आईपीएल का सीजन उनके करियर का आखिरी आईपीएल हो सकता है। आईपीएल के शुरुआत से ही लीग का हिस्सा रहे कार्तिक ने सभी 17 सीजन में हिस्सा लिया है।

आईपीएल से कर चुके हैं मोटी कमाई
दिनेश कार्तिक ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली डेयरडेविल्स जो कि अब दिल्ली कैपिटल्स हो गई है इस टीम के साथ की थी। दिल्ली के अलावा दिनेश कार्तिक ने किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से भी आईपीएल खेला है। इस दौरान उन्होंने आईपीएल से मोटी कमाई की है।
केकेआर से मिले सबसे अधिक पैसे
दिनेश कार्तिक को हर फ्रेंचाइजी की तरफ से आईपीएल में अच्छा खासा पैसा दिया गया है। जिसकी बदौलत दिनेश कार्तिक ने आईपीएल के 17 सीजन में कुल 92 करोड़ 82 लाख रुपए की कमाई कर ली है। दिनेश कार्तिक को सबसे अधिक पैसा कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से मिली। कोलकाता की तरफ से दिनेश कार्तिक ने चार सीजन खेला है और इस दौरान उन्होंने 29 करोड़ 60 लाख रुपये सैलरी मिली।
दिल्ली ने दिए थे इतने पैसे
साल 2012 के दौरान दिनेश कार्तिक को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 12 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा था। जो आईपीएल इतिहास में दिनेश कार्तिक के लिए सबसे मोटी सैलेरी रही। बता दें कि रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम का एक बार फिर से आईपीएल जीतने का सपना अधूरा रह गया।
-
Aaj Ka Match Kon Jeeta 12 April: मुंबई इंडियंस vs आरसीबी, किसने मचाया मैदान पर तहलका -
IPL 2026 Today Match: रोहित के गढ़ में कोहली का बल्ला मचाएगा कोहराम? इतने बजे शुरू होगा मैच -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी -
MI vs RCB: वानखेड़े स्टेडियम में पसरा मातम, मुंबई-आरसीबी प्लेयर्स ने बांधी काली पट्टी, क्या है कारण -
Virat Kohli ने पहनी सवा करोड़ से ज्यादा की घड़ी! मैच से पहले लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका -
IPL 2026: राजस्थान की जीत के जश्न के बीच रोते हुए बच्चे का वीडियो वायरल, फैंस की हरकत ने किया शर्मसार? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 10 April: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs आरसीबी -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत












Click it and Unblock the Notifications