IPL 2024: नीलामी में इस भारतीय खिलाड़ी पर हो सकती है नोटों की बारिश, धोनी की वजह से बना स्टार
IPL Auction 2024, Shardul Thakur: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद अब सबकी नजरें आईपीएल पर टिकी हुई है। आईपीएल 2024 को लेकर सभी टीमों ने अपने खिलाड़ियों की रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी कर दी है। वहीं कुछ खिलाड़ियों को ट्रेड भी किया गया है। 10 फ्रेंचाइजी ने अपनी रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी कर दी है। अब अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए 19 दिसंबर को मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा।
भारतीय खिलाड़ी पर नजर: मिनी ऑक्शन में बहुत कम बार ऐसा होता है कि कोई भारतीय खिलाड़ी पर बोली लगाई जाये। अधिकतर भारतीय खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी रिटेन कर लेती है। लेकिन इस साल होने वाले ऑक्शन में एक ऐसा भारतीय खिलाड़ी है जिस पर पैसों की बारिश हो सकती है। इस भारतीय खिलाड़ी पर कई टीमों की नजर बनी होगी।

शार्दुल ठाकुर हुए रिलीज: बॉलीवुड स्टार किंग खान शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑक्शन से पहले अपने ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर को रिलीज कर दिया है। शार्दुल ठाकुर को कोलकाता ने पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल से 10 करोड़ 75 लख रुपए में ट्रेड किया था। शार्दुल ठाकुर को रिलीज करने के साथ ही कोलकाता ने अपने और कुछ और खिलाड़ियों को भी रिलीज किया है।
ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं ठाकुर: शार्दुल ठाकुर गेंद और बल्ले दोनों से ही आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन करते रहे हैं। पिछले दो सीजन शार्दुल ठाकुर के लिए कुछ खास नहीं रहा था। लेकिन इसके बावजूद भी ऑक्शन टेबल पर वह महंगे जा सकते हैं। शार्दुल ठाकुर पर कई टीमों की नजरे बनी होगी। हर टीम को ऑलराउंडर की जरूरत होती है और भारतीय ऑलराउंडर की गिनती वैसे ही बहुत कम है। ऐसे में ठाकुर को एक बड़ी रकम मिलने की उम्मीद है।
करियर बनाने में धोनी का हाथ: शार्दुल ठाकुर के क्रिकेट करियर को निखारने में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाथ रहा है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में शार्दुल ठाकुर ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कई अहम मुकाबले में शार्दुल ठाकुर ने गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए मैच विनिंग पारियां खेली हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने शार्दुल ठाकुर पर विश्वास जताया और शार्दुल ठाकुर निखर कर सामने आए।
गुजरात दे सकती है मोटा पैसा: गुजरात टाइटंस की टीम ने हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड कर लिया है। हार्दिक पंड्या अब आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में गुजरात टाइटंस को एक भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी की जरूरत है। गुजरात टाइटंस की टीम शार्दुल ठाकुर को ऑक्शन के दौरान अपने साथ जोड़ने का काम कर सकती है। ठाकुर हार्दिक पंड्या की जगह टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications