RCB के जख्मों पर अब राजस्थान ने छिड़का नमक, सरेआम उड़ाया मजाक, DHONI बने वजह

IPL 2024 Rajasthan Royals post viral: रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को 22 मई को एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की हार से राजस्थान से ज्यादा खुश चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस हुए। इस हार के बाद फैंस के अलावा क्रिकेट के दिग्गज ने भी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को ट्रोल करना शुरू कर दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू ने आरसीबी को ट्रोल करते हुए बड़ी नसीहत दे दी।

राजस्थान ने कर दिया ट्रोल

वहीं अब राजस्थान रॉयल्स ने भी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की हार पर मजे लेने का काम किया है। दरअसल, रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने ट्वीट शेयर किया। इस वीडियो के जरिए आरसीबी के जख्मों पर राजस्थान ने नमक छिड़कने की कोशिश की है। गुरुवार यानी 23 मई को राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर एक फनी वीडियो शेयर करते हुए आरसीबी के जख्मों को ताजा कर दिया है।

IPL 2024 1

फनी वीडियो आया सामने

इस वीडियो में राजस्थान रॉयल्स के एक फैन के सामने एक शख्स उसकी टीम की खूब तारीफ करता है। इस पर आरआर का फैन पूछता है कि आप भी इस टीम के फैन हो क्या? इसके जवाब में वह एक पर्ची थमा देता है। जिसमें लिखा होता है लव फ्रॉम सीएसके। फैंस इसके बाद राजस्थान का फैन सीएसके के फन से उसका गेट नंबर पूछता है। जिसका जवाब वह सात देता है। इसका मतबल वह खुद को थाला यानी कि धोनी का फैन बता रहा है।

आरसीबी ने चेन्नई को किया था बाहर

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स को अपने आखिरी लीग मैच में बेंगलुरु के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार से चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस बुरी तरह से टूट गए थे। आखिरी ओवर में चेन्नई को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए 17 रनों की जरूरत थी और महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर मौजूद थे। पहली गेंद पर धोनी ने 110 मीटर का छक्का लगाया। लेकिन अगली गेंद पर उनके आउट होने के साथ ही चेन्नई की जीत की उम्मीदें भी खत्म हो गई।

सीएसके के फैंस ने किया राजस्थान को चीयर

ऐसे में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच एलिमिनेटर मुकाबले देखने के लिए कई चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस स्टेडियम में नजर आए। जो राजस्थान को सपोर्ट कर रहे थे। इस दौरान आरसीबी के हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस ने स्टेडियम में जमकर शोर मचाया। जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

https://hindi.oneindia.com/photo-gallery/23-may-2024-big-news-read-evening-bulletin-in-one-click-oi116952.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+