IPL 2024: अपने ही घर पर पंजाब किंग्स की फजीहत! 13 गेदों में गंवाए 4 विकेट, प्रीति जिंटा का टूटा दिल
IPL 2024, Punjab Kings vs Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब किंग्स के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे। 193 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम को पहले ही ओवर में प्रभसिमरन सिंह के रूप में बड़ा झटका लगा। गेराल्ड कोएत्जी ने बिना खाता खोले ही प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन भेज दिया।
13 गेंदों में गंवाएं चार विकेट
पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। 13 गेंदों में ही टीम ने चार विकेट गंवा दिए। जसप्रीत बुमराह ने पारी के दूसरे ओवर में राइली रूसो को बोल्ड कर दिया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए लियाम लिविंगस्टोन आए, लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। गेराल्ड कोएत्जी ने लियाम लिविंगस्टोन को आउट कर दिया। वहीं जसप्रीत बुमराह ने कप्तान सैम करन को पवेलियन भेजने का काम किया। पंजाब ने 13 गेंदों के भीतर 14 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए।

प्रीति जिंटा का टूटा दिल
पंजाब किंग्स की को-ओनर और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा पंजाब की बल्लेबाजी देखकर बेहद दुखी नजर आई। प्रीति जिंटा का चेहरा बेहद मायूस नजर आया। पंजाब और मुंबई दोनों के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। श्रेयस गोपाल ने हरप्रीत सिंह को आउट पंजाब की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। हालांकि, एक छोर से शशांक सिंह ने टीम के लिए कुछ अच्छे शॉट्स जरूर लगाए।
मुंबई ने बनाए थे 192 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 192 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अधिक 78 रन बनाए। उन्होंने अपने आईपीएल करियर का 23वां अर्धशतक लगाया। रोहित शर्मा ने 25 गेंदों में 36 रन बनाए। तिलक वर्मा ने भी आक्रामक पारी खेली। उन्होंने 188.88 के स्ट्राइक रेट से 34 रन बनाए। इन खिलाड़ियों के दम पर मुंबई ने 20 ओवर में 192 रन का स्कोर खड़ा किया।
पंजाब किंग्स : रिली रूसो, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्जी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह।












Click it and Unblock the Notifications