IPL Playoff Scenario: क्या RCB अब भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है? जानें क्या है तरीका

IPL Playoff Scenario: हर साल की तरह इस साल भी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए आईपीएल अब तक कुछ खास नहीं गुजरा है। फॉफ डू प्लेसिस की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम इस सीजन भी प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर खड़ी है। हालांकि पिछले तीन मुकाबले में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। इसके बावजूद भी टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बेहद कम दिखाई पड़ रही है।

लगातार छह मैचों में मिली थी हार

बेंगलुरु की टीम को इस सीजन लगातार 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। जिसकी वजह से टीम की परेशानियां अब बढ़ गई है। लगातार 6 मैच में हार झेलने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए प्लेऑफ का दरवाजा लगभग बंद हो गया है। लेकिन पिछले तीन मुकाबले में दमदार जीत के बाद आरसीबी की टीम ने फैंस को एक नई उम्मीद दिला दी है।

IPL 2024 1

आरसीबी के लिए राह नहीं है आसान

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने पिछले तीन मैचों में शानदार खेल दिखाते हुए दमदार जीत दर्ज की। हालांकि, जीत से उसके प्लेऑफ की उम्मीद बनी हुई है। लेकिन इसके लिए रॉयल चैलेंज बेंगलुरु को दूसरे टीमों के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। मौजूदा समय में आरसीबी की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक 11 मैच खेले हैं जिनमें से आठ मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

दूसरी टीमों पर रहना होगा निर्भर

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है तो फिर टीम को सभी मुकाबले में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को अगले तीन मुकाबले जीतने होंगे और उम्मीद करनी होगी कि सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स ज्यादा से ज्यादा एक मैच ही जीत पाये। दोनों ही टीम इस समय 12-12 अंकों पर विराजमान है। वहीं आरसीबी को अपने आने वाले मुकाबले में पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+