PBKS vs SRH MyTeam 11: पंजाब किंग्स-सनराइजर्स हैदराबाद की धांसू टीम, ये 3 खिलाड़ी चुनकर बन सकते हैं करोड़पति
PBKS vs SRH MyTeam 11: पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन आईपीएल में अपने पांचवें मैच के लिए आज मुल्लानपुर स्टेडियम में मैदान पर उतरेगी और सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी। घरेलू स्टेडियम में खेलते हुए पंजाब किंग्स जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरने वाली है।
पंजाब किंग्स इस सीजन अपने घरेलू मैदान पर दूसरी बार खेल रही है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में पंजाब ने यहाँ जीत दर्ज की थी। इसके बाद शिखर धवन की कप्तानी वाली इस टीम ने घर से बाहर जाकर तीन मैच खेले और अब एक बार फिर से वापसी की है।

हैदराबाद ने अपने घर में पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को पराजित कर दिया था। घर में इस सीजन हैदराबाद ने एक भी मैच नहीं गंवाया है। चार अंकों के साथ हैदराबाद की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है और तालिका में और आगे जाने के लिए एक जीत की तलाश कर रही है।
आज के मैच में पंजाब के लिए हैदराबाद को बांधकर रखना एक बड़ी चुनौती रहने वाली है। हालांकि घरेलू स्टेडियम में फैन्स का समर्थन मिलना पंजाब के लिए फायदे का सौदा रहने वाला है लेकिन हैदराबाद की धांसू फॉर्म को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
PBKS vs SRH MyTeam 11
कप्तान- जॉनी बेयरस्टो
उपकप्तान- सैम करन
बल्लेबाज- शिखर धवन, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयरस्टो
ऑल राउंडर- सैम करन, पैट कमिंस, सिकन्दर रजा
गेंदबाज- भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा
पिच और मौसम
मुल्लानपुर में स्टेडियम नया है और पिछले मैच को देखा जाए, तो यहाँ बल्लेबाजों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बल्लेबाजों के लिए इस पिच में रन तो होंगे। गेंदबाजों को मेहनत करने की जरूरत होगी। शाम के समय टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला सही माना जा सकता है। ओस का प्रभाव भी देखने को मिलने वाला है। इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना आसान हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications