मैच से पहले CSK को मिली बड़ी खुशखबरी, DHONI के दो धुरंधरों की टीम में वापसी

IPL 2024 PBKS VS CSK: 5 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल का एक रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। धर्मशाला के मैदान पर होने वाले इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ी खुशखबरी मिली है। चेन्नई सुपर किंग्स के दो मैच विनर खिलाड़ी वापस टीम के साथ जुड़ गए हैं। ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई की टीम मजबूती के साथ मुकाबले के लिए मैदान में उतरेगी।

चेन्नई के लिए जीत जरूरी

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। आईपीएल 2024 में चेन्नई ने अब तक कुल 10 मुकाबले खेले हैं। जिनमें से टीम को 5 में जीत तो वहीं पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल में मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पांचवें स्थान पर मौजूद है।

IPL 2024 1

बल्लेबाजों का फॉर्म चिंता का विषय

प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए चेन्नई को पंजाब के खिलाफ हर हाल में चीज दर्ज करना होगा। चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ ही अपने होम ग्राउंड यानी कि एम चिदंबरम स्टेडियम में हार का सामना करना पड़ा था। ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

मैच विनर की वापसी

पंजाब के खिलाफ होने वाले मुकाबल से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के दो खिलाड़ी वापस टीम के साथ जुड़ गए हैं। दरअसल, पिछले मैच के बाद यह दोनों ही खिलाड़ी अपने देश लौट गए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मथीशा पथिराना और महीश तिक्षणा टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अपने देश श्रीलंका गए हुए थे।

वापस लौटे मुस्तफिजुर रहमान

अमेरिका और वेस्टइंडीज में इस साल जून में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा। यह दोनों ही खिलाड़ी श्रीलंका की तरफ से टी-20 वर्ल्ड कप टीम के लिए चुने गए हैं। हालांकि इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के एक और खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान वापस अपने देश यानी कि बांग्लादेश लौट चुके हैं। बांग्लादेश मौजूदा समय में जिम्बाब्वे के साथ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+