MI vs SRH: सूर्यकुमार ने छक्के के साथ पूरा किया शतक, मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया
Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad, 55th Match: सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल की। 31 रन के स्कोर पर तीन विकेट खो चुकी मुंबई को सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने संभालने का काम किया। दोनों ही बल्लेबाजो ने 100 से अधिक रनों की साझेदारी निभाई। सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में 50 गेंदों में शतक लगाया। उन्होंने छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया और इसके साथ ही मुंबई ने 7 विकेट से जीत हासिल की।
मुंबई की शुरुआत खराब
मुंबई इंडियंस को एक बार फिर निराशाजनक शुरुआत मिली। मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन बल्ले से फ्लॉप सबित हुए। मार्को जानसेन ने ईशान किशन को पवेलियन भेजने का काम किया। ईशान किशन सिर्प 9 रन ही बना सके। इसके बाद पैट कमिंस ने रोहित शर्मा को 4 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजने का काम किया।

पंड्या-चावला दमदार प्रदर्शन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी रही। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी निभाई। लेकिन अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तान हार्दिक पंड्या और अनुभवी स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला ने दमदार प्रदर्शन किया। दोनों ही खिलाड़ियों ने दो-दो विकेट अपने नाम किया।
फ्लॉप रहे हेनरिक क्लासेन
सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन इस मुकाबले में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। 38 वर्षीय गेंदबाज पीयूष चावला ने हेनरिक क्लासेन को बोल्ड कर हैदराबाद के बड़े स्कोर बनाने के प्लान पर रोक लगा दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 173 रन बनाए।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा।
सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, मयंक अग्रवाल, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को जॉनसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन।












Click it and Unblock the Notifications