IPL 2024 में ऋतुराज गायकवाड़ का 'राज', धमाकेदार बल्लेबाजी से रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय
IPL 2024 Mumbai Indians vs Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2024 में कमाल के फॉर्म में नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ ने अकेले दम पर चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिला दी थी। कोलकाता के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला जमकर हल्ला बोला है।
ऋतुराज ने रचा इतिहास
इसके साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पारियों के हिसाब से ऋतुराज आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में टॉप पर वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम मौजूद है। लेकिन अगर भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो ऋतुराज गायकवाड़ सबसे कम पारियों में 2000 आईपीएल रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

मुंबई के खिलाफ खेली तूफानी पारी
मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 69 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने पांच चौके और पांच छक्के लगाने का कारनामा किया। सबसे कम पारियों में 2000 आईपीएल रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। क्रिस गेल ने यह कारनामा 48 पारियों में किया था। वहीं दूसरे नंबर पर शॉन मार्श मौजूद है 52 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे।
जानिए बाकी खिलाड़ियों के नाम
इस लिस्ट में अब तीसरे स्थान पर ऋतुराज गायकवाड़ का नाम आ गया है। ऋतुराज गायकवाड़ ने 2000 रन पूरा करने के लिए 57 पारियों की मदद ली है। इसके बाद भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल का नाम आता है। केएल राहुल ने 60 पारियों में अपने आईपीएल करियर का 2000 रन बनाया था। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 63 पारियों में यह कारनामा किया था। जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 64 पारियों में आईपीएल के 2000 रन पूरे किए थे।












Click it and Unblock the Notifications