'किसी दिन सुबह उठूंगा और कटवा दूंगा', आखिर क्यों अपने लंबे बालों से परेशान हैं धोनी
IPL 2024 MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी साल 2024 में एक बार फिर से आईपीएल में जलवा बिखेरते नजर आएंगे। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम किया था। साल 2024 महेंद्र सिंह धोनी के लिए आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। ऐसे में वह इस सीजन टीम के लिए अपना बेस्ट प्रदर्शन देना चाहेंगे।
चेन्नई ने खरीदे कई खिलाड़ी: आईपीएल मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने कई खिलाड़ियों पर दांव लगाया है। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी डेरिल मिशेल को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदने का काम किया। इसके अलावा न्यूजीलैंड के ही ऑलराउंडर खिलाड़ी रचिन रविंद्र और भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर भी अब चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन गए हैं।

लंबे बालों में धोनी: महेंद्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत धमाकेदार तरीके से करने में कामयाबी हासिल की थी। पाकिस्तान के खिलाफ 148 रन बनाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी सुर्खियों में आ गए थे। बल्लेबाजी के अलावा महेंद्र सिंह धोनी अपने लुक के लिए भी चर्चाओं में थे। दरअसल उस दौरान महेंद्र सिंह धोनी लंबे बालों में नजर आते थे। आईपीएल 2024 में एक बार फिर से धोनी लंबे बालों के साथ मैदान पर दिखाई दे सकते हैं।
तैयार होने में लगता है ज्यादा समय: एक प्रोग्राम के दौरान धोनी ने अपने लंबे बालों को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि इस हेयरस्टाइल को बनाए रखना काफी कठिन काम है। पहले में 20 मिनट में तैयार हो जाता था। लेकिन अब एक घंटा 10 मिनट लग जाते हैं। मैं ऐसा इसलिए कर रहा हूं क्योंकि फैंस इसे पसंद कर रहे हैं। लेकिन किसी दिन ऐसा होगा कि मैं जागूंगा और इसे कटवा दूंगा।
सोशल मीडिया पर लंबे बालों के साथ धोनी की कई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। फैंस धोनी के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी अपने इस नए लुक में ही खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। ऐसा हो सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी ने जिस लुक के साथ अपने करियर का आगज किया था अंजाम भी वैसा ही करें।












Click it and Unblock the Notifications