RCB के खिलाफ जीत के बाद मुश्किल में फंसी LSG, IPL 2024 से OUT हुआ 6 करोड़ 40 लाख पाने वाला दिग्गज

IPL 2024 Lucknow Super Giants News: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को अपने घर पर दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम 2 अप्रैल यानी कि मंगलवार को एक अहम मुकाबले को गंवा बैठी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फॉफ डुप्लेसिस ने टॉस जीता पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 181 रन बनाए जिसके जवाब में बेंगलुरु की पारी 153 रनों पर ही सिमट गई।

आरसीबी को मिली तीसरी हार

रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लुरु की टीम को इस सीजन में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। अब तक खेले गए चार मुकाबले में आरसीबी की टीम तीन मैच गंवा बैठी है। जबकि एक मुकाबला जीतने में वह कामयाब रही है। दूसरी तरफ लखनऊ की यह लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम अंक तालिका में चार अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

IPL 2024 1

लखनऊ को लगा बड़ा झटका

आरसीबी के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम का युवा तेज गेंदबाज चोट के कारण इस पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गया है। चोट के चलते अब यह खिलाड़ी आईपीएल 2024 में एक भी मुकाबला खेलता हुआ नहीं दिखेगा। लखनऊ की टीम ने इस भारतीय गेंदबाज को खरीदने के लिए आईपीएल मिनी ऑक्शन में 6 करोड़ 40 लाख रुपये खर्च कर दिए थे।

शिवम मावी चोटिल होकर हुए बाहर

हम बात कर रहे हैं आईपीएल 2024 से चोट के कारण बाहर हो गए शिवम मावी की। लखनऊ सुपरजायंट्स ने भारी भरकम पैसा देकर शिवम मावी को खरीदा था। शिवम मावी इस समय चोट से जूझ रहे हैं। ऐसे में उन्होंने टीम से अलग होने का फैसला कर लिया है। लखनऊ सुपरजायंट्स ने सोशल मीडिया पर शिवम मावी का एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह लखनऊ से कैंप छोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+