गौतम गंभीर ने बदल दी इस खिलाड़ी की किस्मत, IPL में रचा इतिहास, टीम को चैंपियन बनाने में रहा सबसे बड़ा हाथ
IPL 2024 KKR vs SRH Final: 26 मई यानी कि रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आठ विकेट के से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स की इस जीत में टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी सुनील नरेन का बड़ा हाथ रहा है।
नरेन ने किया कमाल
पिछले कुछ सीजन से सुनील नारायण का फॉर्म उनका साथ नहीं दे रहा था। सुनील नरेन गेंद और बल्ले दोनों से ही फ्लॉप हो रहे थे। लेकिन साल 2024 में एक बार फिर से वह अपने पुराने अंदाज में नजर आए। केकेआर की तरफ से आईपीएल के इस सीजन नरेन ने पारी की शुरुआत की और उन्होंने कई कमाल की पारियां खेली।

नरेन ने रचा इतिहास
इतना नहीं सुनील नरेन इस सीजन आईपीएल करियर का अपना पहला शतक भी लगाया। सुनील नरेन को फाइनल मुकाबले के बाद इस सीजन का मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का अवार्ड भी दिया गया। जिसे जीतने के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है। वह पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने द मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का खिताब तीसरी बार अपने नाम किया है। नरेन ने इस सीजन 488 रन बनाए तो वहीं गेंदबाजी से 17 विकेट झटके।
गंभीर ने खेला मास्टर स्ट्रोक
कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाने के बाद टीम के मेंटोर गौतम गंभीर की जमकर तारीफ की जा रही है। टीम के इस प्रदर्शन के पीछे गौतम गंभीर का ही हाथ रहा है। वहीं नरेन से ओपनिंग कराने का मास्टर स्ट्रोक भी गंभीर का ही था। गंभीर ने नरेन को केकेआर की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए कहा और उनका यह मास्टर स्ट्रोक सही साबित हुआ। हालांकि, पहले नरेन इसके लिए तैयार नहीं थे। लेकिन गंभीर के कारण उन्होंने ओपनिंग करने का फैसला किया और गौतम गंभीर का यह दांव सही निकला।












Click it and Unblock the Notifications