IPL 2024: देखते ही देखते खुशी का माहौल गम में बदला, काव्या मारन का रिएक्शन देख फैंस का भी टूटा दिल

IPL 2024 Kavya Maran: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को इस सीजन आईपीएल के अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2024 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ। कोलकाता के ईडन गार्डन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम केकेआर के खिलाफ जीत हासिल करने में कामयाब नहीं हो सकी।

मिला था 209 रनों का लक्ष्य

हैदराबाद के नए कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत हैदराबाद के सामने जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य रखा। केकेआर की टीम ने सात विकेट खोकर 20 ओवर में 208 रन बनाने में कामयाब रही थी।

Kavya Maran 1

बल्लेबाज रहे फ्लॉप

2009 रनों का पीछा करते हुए हैदराबाद की शुरुआत अच्छी रही। मयंक अग्रवाल और अभिषेक शर्मा ने टीम को एक ठोस शुरुआत दिलाई। हालांकि, मयंक अग्रवाल के आउट होने के साथ ही हैदराबाद संघर्ष करती हुई दिखाई देने लगी। राहुल त्रिपाठी और अभिषेक शर्मा भी जल्द ही आउट हो गए। वहीं पूर्व कप्तान एडन मार्करम भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके। इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने टीम को मुकाबले में बनाए रखा।

क्लासेन ने दिखाया कमाल

हेनरिक क्लासेन ने हैदराबाद को मुकाबले में काफी करीब तक लेकर गए। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में अपना अर्धशतक भी पूरा किया। इस मुकाबले को देखने के लिए हैदराबाद की ओनर काव्य मारन भी स्टेडियम में मौजूद थीं। वह क्लासेन की बल्लेबाजी का लुफ्त जमकर उठाया। हालांकि, इस दौरान उनके रिएक्शन भी काफी चर्चाओं में रहे।

काव्य मारन हुईं उदास

आखिरी ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी। ऐसे में हर्षित राणा की पहली गेंद पर ही क्लासेन में जोरदार छक्का जड़ दिया। जब क्लासेन ने छक्का लगाया तो काव्य मारन खुशी से झूम उठीं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन इसके तुरंत बाद ही अगली गेंद पर क्लासेन आउट हो गए। हैदराबाद को जीत के लिए आखिरी गेंद पर पांच रनों की जरूरत थी और सामने टीम के नए कप्तान पेट कमिंस मौजूद थे। वह चौका-छक्का लगाने में नाकाम रहे और ऐसे में हैदराबाद की टीम पहले मुकाबले चार रनों से गंवा बैठी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+