कोहली को छोड़ धोनी के पास पहुंची कैटरीना कैफ, अब माही के लिए करेगी ये खास काम

IPL 2024 Katrina Kaif joins MS Dhoni: आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। साल 2023 में धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम ने पांचवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया था। महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल का यह साल आखिरी साल हो सकता है। ऐसे चेन्नई की कोशिश एक बार फिर चैंपियन बनने की होगी।

कैटरीना कैफ को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटरीना कैफ को चेन्नई सुपर किंग्स का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। साल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड एंबेसडर कैटरीना कैफ फैंस को बढ़ाने में मदद करेंगी।

IPL 2024 1

नंबर वन है धोनी की टीम

हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स पहले से ही फैन फॉलोइंग के मामले में काफी आगे है। महेंद्र सिंह धोनी की वजह से चेन्नई टीम को सपोर्ट करने वाले फैन की तादाद सबसे अधिक है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के इस टीम से जुड़ने के बाद उसकी फैन फॉलोइंग में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। धोनी के बाद अब कैटरीना कैफ की वजह से भी टीम के फैंस में इजाफा होने की उम्मीद है।

RCB के बाद CSK के साथ

कैटरीना कैफ इससे पहले भी आईपीएल टीम की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स से पहले को कैटरीना कैफ आरसीबी को सपोर्ट करती नजर आती थीं। लेकिन आरसीबी के बाद अब वह चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से टीम को चीयर करती नजर आएंगी। विराट कोहली की टीम आरसीबी को छोड़कर कैटरीना कैफ ने सीएसके को ज्वाइन कर लिया है।

हालांकि टीम के फैसले से कुछ क्रिकेट फैंस हैरान भी है। फैंस का कहना है कि धोनी के रहते हुए सीएसके को ब्रांड एंबेसडर की क्या जरूरत पड़ गई। बता दें कैटरीना कैफ को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 80 लाख लोग फॉलो करते हैं जिसका फायदा चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+