KKR vs SRH: कब और कहाँ होगा केकेआर-सनराइजर्स हैदराबाद के बीच क्वालीफायर मुकाबला?
KKR vs SRH Qualifier 1: आईपीएल में लीग चरण की समाप्ति के बाद अब क्वालीफायर राउंड शुरू होने वाला है। फाइनल मैच सहित कुल चार मैच इसमें खेले जाने हैं। टॉप दो टीमों को फायदा रहेगा। इसमें एक मैच हारने के बाद भी फिर से खेलने का मौका मिलने वाला है। क्वालीफायर के बाद एलिमिनेटर मैच होगा।
प्लेऑफ़ के लिए चार टीमों का निर्धारण पहले से ही हो गया है। केकेआर टॉप पर है। उनके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है। नम्बर तीन पर राजस्थान रॉयल्स और चौथे स्थान पर आरसीबी का नाम है। इन चारों टीमों में से कोई दो फाइनल मैच तक का सफर तय करेगी।

KKR vs SRH क्वालीफायर कब होगा?
प्लेऑफ़ मैचों में पहली टक्कर केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होनी है। हैदराबाद और केकेआर दोनों टीमों में धांसू खिलाड़ी शामिल हैं। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता है कि कौन भारी पड़ेगा केकेआर और हैदराबाद के बीच पहला क्वालीफायर मुकाबला 21 मई को खेला जाना है।
KKR vs SRH क्वालीफायर मैच कहाँ होगा?
फाइनल सहित प्लेऑफ़ के सभी चारों मैचों के लिए दो वेन्यू निर्धारित किये गए हैं। केकेआर और हैदराबाद के बीच मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस सीजन का पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले केकेआर और गुजरात का मैच यहाँ बारिश से धुल गया था।
KKR vs SRH मैच कहाँ देखें
मुकाबले का लाइव प्रसारण देखने के लिए फैन्स को ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता नहीं है। मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। टीवी के अलावा अन्य मंचों में ओटीटी है। जियो सिनेमा पर इस मैच का सीधा प्रसारण होगा। मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
एक जीत से फाइनल में प्रवेश
पहले क्वालीफायर में जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल में प्रवेश कर जाएगी। हारने वाली टीम का इंतजार बढ़ जाएगा। हार का सामना करने वाली टीम को एलिमिनेटर मैच के लिए जाना पड़ेगा। तीसरे और चौथे नम्बर की टीमों के मैच से हारने वाली टीम के साथ एलोमिनेटर मैच होगा।












Click it and Unblock the Notifications