Preity Zinta की पंजाब किंग्स का बड़ा फैसला, आखिरी मैच से पहले बदला लीडर, जानिए कौन हैं नए कप्तान

IPL 2024, Punjab Kings Latest Updates: आईपीएल 2024 पंजाब किंग्स के लिए बेहद निराशाजनक रहा। पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। पंजाब किंग्स के नियमित कप्तान शिखर धवन टूर्नामेंट की शुरुआत में ही चोटिल हो गए थे। जिस कारण वह आगे के मैचों में हिस्सा नहीं ले सके। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कर्रन को पंजाब की टीम ने अपना कप्तान घोषित किया था।

प्लेऑफ से बाहर है पंजाब

सैम कर्रन की कप्तानी में पंजाब किंग्स को अधिकतर मुकाबले में हार का सामना ही करना पड़ा। पंजाब किंग्स इस दौरान कुछ मुकाबले को अपने नाम करने में सफल रही थी। लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम को अधिक मुकाबले जीतने की जरूरत थी। पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल के इस सीजन अपना आखिरी मैच रविवार को खेलेगी।

IPL 2024 1

जितेश शर्मा को मिली कप्तानी

पंजाब किंग्स को अब अपना आखिरी मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 19 मई को खेलना है। इस मैच के लिए पंजाब किंग्स की टीम ने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में पंजाब की तरफ से जितेश शर्मा कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। जितेश शर्मा के लिए आईपीएल 2024 का यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। जितेश शर्मा इस सीजन अपने प्रदर्शन से सभी को खासा निराश किया है।

जितेश शर्मा को सौंपी टीम की कमान

पंजाब किंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि से कर्रन की जगह जितेश शर्मा टीम की कप्तानी संभालेंगे। दरअसल सैम कर्रन पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए वापस अपने देश इंग्लैंड लौट चुके हैं। सैम कर्रन के अलावा कई इंग्लैंड के खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए अपने देश लौट चुके हैं। ऐसे में पंजाब किंग्स की टीम ने जितेश शर्मा को टीम की कमान सौंपी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+