आखिर कौन हैं RCB के शतकवीर की खूबसूरत गर्लफ्रेंड, 24 साल की उम्र में ही बनीं गरीबों के लिए मसीहा
IPL 2024 Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru: 28 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। गुजरात टाइटंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से विल जैक्स जीत के हीरो रहे। उन्होंने शतक जड़कर आरसीबी को यादगार जीत दिला दी।
आरसीबी को मिली शानदार जीत
रविवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइंटस ने 200 रन बनाए थे। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की शुरुआत ठीक-ठाक रही। कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने 24 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विल जैक्स नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए। विल जैक्स ने शुरुआती 17 रन 17 गेंद में बनाए। लेकिन आखिरी 83 रन उन्होंने महज 24 गेंद में ठोक डालें। जिसकी बदौलत 15 ओवर में ही आरसीबी की टीम ने यह मुकाबला जीत लिया।

कौन हैं विल जैक्स की गर्लफ्रेंड
शतक लगाने के बाद से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर विल जैक्स चर्चाओं में हैं। विल जैक्स की बल्लेबाजी देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इस बीच विल जैक्स की गर्लफ्रेंड भी चर्चाओं में आ गई है। विल जैक्स की गर्लफ्रेंड का नाम एना ब्रूमवेल है। 24 साल की एना ब्रूमवेल लंदन में रहती हैं और वहीं पढ़ाई भी करती हैं।
गरीब लोगों की करती हैं मदद
पढ़ाई के साथ-साथ वह लोगों की मदद करने के लिए भी काफी आगे रहती हैं। गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए वह एक एनजीओ में काम करती हैं। इसके साथ ही वह बच्चों की पढ़ाई को भी बढ़ावा देती हैं। वह जिस एनजीओ में काम करती हैं उसका मकसद ही बच्चों की पढ़ाई को बढ़ावा देना है। इसके अलावा गरीब लोगों की मदद करना भी उस एनजीओ का मकसद है।
आईपीएल देखने स्टेडियम में रहती हैं मौजूद
खुद एना ब्रूमवेल की सोच भी कुछ ऐसी ही है यही वजह है कि उन्होंने इस एनजीओ में काम करने का मन बनाया। इसके अलावा उन्हें घूमने का भी काफी शौक है। वह दुनिया भर के कई देशों में घूम चुकी हैं। जहां की तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ शेयर भी की है। विल जैक्स के साथ आईपीएल के लिए उनकी गर्लफ्रेंड भी इस समय भारत में मौजूद हैं। यहां उनका देसी अंदाज देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में इस्कॉन टेंपल में विल जैक्स की गर्लफ्रेंड घूमने गईं। इसके अलावा उन्होंने मिट्टी की बर्तन भी बनाए। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के दौरान वह स्टेडियम में भी नजर आती रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications