Delhi Capitals में खतरनाक खिलाड़ी की एंट्री, गेंद से बरपाता है कहर, मिले इतने पैसे
IPL 2024 Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल का यह सीजन अब तक बेहद खराब गुजरा है। दिल्ली की टीम ने पांच मैच खेले हैं और उसे सिर्फ एक में ही जीत हासिल हुई है। बाकी के चार मुकाबले को जीतने में टीम नाकाम रही है। मुंबई इंडियंस से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।
दिल्ली में नए खिलाड़ी की एंट्री
इस बीच दिल्ली कैपिटल्स की टीम में एक नए खिलाड़ी की एंट्री हो गई है। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाद विलियम्स दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें उनके बेस प्राइस यानी कि 50 लाख रुपये में खरीदा है। लिजाद विलियम्स इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से जुड़े हैं। हैरी ब्रूक ने आईपीएल शुरू होने से पहले ही लीग से अपना नाम वापस ले लिया था।

दिल्ली ने किया ऐलान
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने ऑफीशियली ट्विटर हैंडल पर लिजाद विलियम्स के टीम में शामिल होने की खबर शेयर की है। लिजाद विलियम्स ने आखिरी बार भारत के खिलाफ इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। लिजाद विलियम्स अपनी तेज गेंदबाजी की वजह से जाने जाते हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन तीनों ही डिपार्टमेंट में बेहद कमजोर दिखाई दे रही है। बल्लेबाजी के साथ-साथ टीम की गेंदबाजी भी अब तक काफी साधारण रही है।
पहली बार खेलेंगे आईपीएल
लिजाद विलियम्स के टीम में जुड़ने से दिल्ली कैपिटल्स को आने वाले मुकाबले में बेहतर परिणाम की उम्मीद होगी। दिल्ली को अपना अगला मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ खेलना है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली की टीम में शामिल लिजाद विलियम्स को आईपीएल में डेब्यू करने का मौका कब मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications