IPL 2024: जीत के बाद भी CSK के फैंस मायूस, ये स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल, क्या खेल पाएगा अगला मैच?

IPL 2024 CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की। आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक मिला-जुला रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक खेले गए पांच मुकाबले में तीन में जीत हासिल की है। वहीं दो मैचो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर के खिलाफ जीत हासिल करने के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है।

अजिंक्य रहाणे हुए चोटिल

चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे चोटिल हो गए हैं। चोट की वजह से वह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बल्लेबाजी करने के लिए भी मैदान में नहीं उतर सके थे। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रहाणे की चोट गंभीर है और आने वाले मुकाबले में अजिंक्य रहाणे बाहर रह सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।

IPL 2024 1

चेन्नई को खल सकती है रहाणे की कमी

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अब तक कुल पांच मुकाबले खेले हैं। इस दौरान रहाणे के बल्ले से 29 की औसत से 119 रन निकले हैं। वहीं अजिंक्य रहाणे का स्ट्राइक रेट 130.77 का रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने के बाद से ही रहाणे एक अलग ही लेय में दिखाई दे रहे हैं। इस सीजन वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। रहाणे नंबर तीन पर आकर टीम को संभालने का काम करते हैं और ऐसे में उनकी कमी चेन्नई सुपर किंग्स को खल सकती है।

आने वाले मैचों पर होगी नजर

लगातार दो मैचों में हार झेलने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत हासिल की। वहीं लगातार तीन मैच जीतने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने चौथे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स अभी चेन्नई सुपर किंग्स से काफी ऊपर है। आने वाले मुकाबला दोनों ही टीमों की कोशिश जीत के सिलसिले को आगे भी बरकरार रखने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+