CSK vs KKR Head To Head: बल्लेबाजों का राज या गेंदबाज करेंगे कमाल, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

CSK vs KKR Head To Head: श्रेय़स अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस सीजन आईपीएल में बेहद खतरनाक दिखाई दे रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने शुरुआती तीनों ही मुकाबले में जीत हासिल की है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कोलकाता अपना चौथा मुकाबला खेलने वाली है। लगातार तीन मैच में जीत हासिल करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी कोलकाता नाइट राइडर्स की कोशिश जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी।

चेन्नई को जीत की तलाश

दूसरी तरफ ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक मिला-जुला रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने शुरुआती दोनों ही मुकाबले में जीत हासिल की थी। लेकिन दिल्ली कैपिटल और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगातार दो मैच हारने के बाद चेन्नई को अब एक बार फिर से जीत की तलाश है। चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स में कई ऐसे मैच विनर खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर टीम को जीत दिलाने का माद्दा रखते हैं।

CSK vs KKR 1

चेन्नई का पलड़ा भारी

दोनों ही टीमों के बीच आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक कुल 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल में 18 मुकाबले जीते हैं। वहीं कोलकाता को सिर्फ 10 मैचो में जीत मिली है। कोलकाता के खिलाफ चेन्नई का हाईएस्ट स्कोर 235 रन रहा है। चेन्नई के खिलाफ केकेआर का हाईएस्ट स्कोर 202 रन है। दोनों के बीच पिछले पांच मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन में जीत दर्ज की है। ऐसे में सुपर किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स पर एक बार फिर से हावी नजर आ सकती है।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

कोलकाता नाइट राइडर्स की ताकत उनके ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के पास वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल और सुनील नरेन जैसे दिग्गज मौजूद हैं। यह दोनों ही खिलाड़ी गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए बेहद उपयोगी साबित होते रहे हैं। इस सीजन भी सुनील नरेन ने अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है। वहीं आंद्रे रसेल ने भी को लो-मिडल ऑर्डर में आकर तबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की है। यह दोनों ही खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+