IPL 2024 के लिए कमेंट्री पैनल का ऐलान, लिस्ट में कई दिग्गजों का नाम, चेक करें पूरी लिस्ट

IPL 2024 commentary panel announced: आईपीएल 2024 में शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। आईपीएल का क्रेज अभी से ही क्रिकेट फैंस पर देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार आईपीएल टीमों को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। टीम के खिलाड़ी भी सोशल मीडिया पर प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें और वीडियो अपलोड करते दिखाई दे रहे हैं।

मजेदार विज्ञापन ने खींचा ध्यान

हाल ही में ड्रीम 11 ने आईपीएल 2024 को लेकर अपना एक नया विज्ञापन जारी किया है। इस विज्ञापन में रोहित शर्मा और ऋषभ पंत के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के साथ सुनील शेट्टी भी नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं श्रेयस अय्यर के साथ हार्दिक पंड्या और ईशान किशन मस्ती मजाक करते दिखाई दे रहे हैं।

IPL 2024 1

कमेंट्री पैनल के लिए लिस्ट जारी

आईपीएल के रोमांच को बढ़ाने में कमंटेटर का भी बड़ा योगदान रहता है। जियो सिनेमा पर इस साल भी अलग-अलग भाषाओं में आईपीएल का प्रसारण किया जाएगा। आईपीएल 2024 के लिए कमेंट्री पैनल की घोषणा कर दी गई है। इस कमेंट्री पैनल में कई दिग्गजों को मौका दिया गया है। हिंदी और अंग्रेजी दो भाषाओं के लिए कमेंट्री पैनल का नाम सामने आया है।

हिंदी कमेंट्री के लिए इन दिग्गजों को मौका

बता दें कि लोकसभा चुनाव के चलते बीसीसीआई ने अभी तक सिर्फ 21 मैचों का शेड्यूल जारी किया है। आईपीएल के बाद के मुकाबले का शेड्यूल भी जल्द ही सामने आने वाला है। कमेंट्री पैनल लिस्ट की बात करें तो बीसीसीआई ने हिंदी कमेंट्री पैनल के लिए सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, इमरान ताहिर, अंबाती रायडू, हरभजन सिंह, इरफान पठान, वरुण आरोन, मिताली राज, मोहम्मद कैफ, संजय वांगरेकर, वसीम जाफर, उन्मुक्त चंद, जतिन सप्रू, दीप दास गुप्ता, रजत भाटिया और विवेक राजदान जैसे दिग्गजों को शामिल किया है।

अंग्रेजी कमेंट्री पैनल की लिस्ट यहां देखें

अंग्रेजी कमेंट्री की बात करें तो अंग्रेजी कमेंट्री पैनल में इस साल आईपीएल के मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे स्टीव स्मिथ भी नजर आने वाले ।हैं स्टीव स्मिथ के अलावा स्टुअर्ट ब्रॉड, डेल स्टेन, जैक्स कैलिस, टॉम मूडी, पॉल कॉलिंगवुड, सुनील गावस्कर, ब्रायन लारा, रवि शास्त्री, हेडन, केविन पीटरसन, माइकल क्लार्क, संजय मांजरेकर, आरोन फिंच, इयान बिशप, नाइट, कैटिच, मॉरिसन, मॉरिस, बद्री, केटी, ग्रीम स्वान, दीप दासगुप्ता, हर्षा भोगले, एमबींगवा, अंजुम चोपड़ा, मुरली कार्तिक, रमन, रोहन गावस्कर, गंगा, हॉवर्ड और जर्मनोस को जिम्मेदारी दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+