IPL 2024: RCB इन पांच खिलाड़ियों पर लगाएगी दांव, पर्स में बचे हैं इतने पैसे

IPL 2024 Auctions: आईपीएल 2024 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपने खिलाड़ियों की रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी कर दी है। वहीं कुछ खिलाड़ियों को ट्रेड भी किया गया है। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ने ट्रेड कर लिया है। दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को अपने साथ जोड़ा है। ग्रीन के लिए आरसीबी की टीम ने मुंबई को 17 करोड़ 50 लाख रुपए दिए हैं।

आरसीबी के पर्स में इतने पैसे: आरसीबी की टीम ने नीलामी से पहले अपने स्पिनर और तेज गेंदबाजों को रिलीज कर दिया है। जोश हेजलवुड जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज को आरसीबी की टीम ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके साथ ही हर्षल पटेल और हसरंगा जैसे गेंदबाज को भी आरसीबी की टीम ने रिलीज कर दिया है।

IPL 2024 1

ऐसे में आरसीबी की टीम ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है। आइए जानते हैं कि आरसीबी की टीम ऑक्शन में किन खिलाड़ियों को खरीद सकती है। कैमरून ग्रीन को अपने साथ जोड़ने के बाद आरसीबी के पर्स में ऑक्शन के लिए 23 करोड़ 25 लाख रुपए बचे हुए हैं।

कार्तिक त्यागी: रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की टीम युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी पर दांव लगा सकती है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने कार्तिक त्यागी को ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया है। कार्तिक त्यागी का आईपीएल में प्रदर्शन शानदार रहा है। ऐसे में कार्तिक त्यागी रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकते हैं।

मिचेल स्टार्क: जोश हेजलवुड को टीम से बाहर किए जाने के बाद आरसीबी की टीम ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के पीछे जा सकती है। मिचेल स्टार्क इससे पहले भी आरसीबी का हिस्सा रह चुके हैं। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क नई गेंद के साथ आरसीबी के लिए दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं। ऐसे में मिचेल स्टार्क के लिए आरसीबी बड़ा पैसा खर्च कर सकती है।

शार्दुल ठाकुर: भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर को केकेआर ने रिलीज कर दिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पिछले सीजन शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में शार्दुल ठाकुर को इस सीजन आरसीबी की टीम अपने साथ जोड़ सकती है।

शाहरुख खान: शाहरुख खान मिडिल ऑर्डर में बहुत खतरनाक बल्लेबाज माने जाते हैं। पंजाब किंग्स की टीम ने ऑक्शन से पहले शाहरुख को रिलीज कर दिया है। शाहरुख खान के ऊपर कई टीमों की नजरे होगी। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु भी शाहरुख खान को अपने साथ जोड़ने की भरपूर कोशिश करेगी। बेंगलुरु को फिनिशर की जरूरत है, ऐसे में शाहरुख खान टीम के लिए बिल्कुल फिट बैठते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+