IPL Auction 2024: दिसंबर में इस दिन होगा आईपीएल का ऑक्शन! BCCI ने इस बार की है खास तैयारी
IPL Auction 2024: भारत के साथ-साथ सभी देशों के खिलाड़ी इन दोनों वर्ल्ड कप में व्यस्त हैं। भारत में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप में भारत सहित दुनिया भर की 10 टीमों ने भाग लिया है। वर्ल्ड कप के बाद एक बार फिर से भारत में होने वाले सबसे बड़ी लीग आईपीएल के मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। इस ऑक्शन पर फैंस की नजरें बनी हुई है।
ऑक्शन को लेकर बड़ी अपडेट: आईपीएल ऑक्शन को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। क्रिकेट फैंस इस ऑक्शन का बेसब्री के साथ का इंतजार कर रहे हैं। अभी आने वाले दिनों में टूर्नामेंट में शामिल होने वाली सभी टीम अपने खिलाड़ियों के रिटन और रिलीज लिस्ट जारी करेगी। इसके बाद दिसंबर यानी कि इस साल के आखिरी महीने में आईपीएल के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा।

इस दिन हो सकता है ऑक्शन: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 15 से 19 दिसंबर के बीच में किसी दिन भी ऑक्शन का आयोजन किया जा सकता है। वहीं महिला आईपीएल के लिए होने वाली नीलामी 9 दिसंबर को की जा सकती है। बीसीसीआई की तरफ से अभी इन डेटों को लेकर कंफर्मेशन आना बाकी है। क्रिकबज रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंचाइजी को बीसीसीआई की तरफ से अभी किसी भी तरह की ऑफिश्यली जानकारी नहीं दी गई है।
दुबई में होगी नीलामी: हालांकि ऐसी चर्चाएं हैं कि अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए ऑक्शन दुबई में आयोजित की जाएगी। बीसीसीआई ने पिछले साल की नीलामी इस्तांबुल में आयोजित करने पर विचार किया था। लेकिन आज बाद में इसे भारत के ही कोच्चि में कराने का फैसला लिया गया। ऐसे में पिछले साल की तरह दुबई की आयोजन में ही बदलाव होने की संभावनाएं हैं।
होगा महिला आईपीएल का ऑक्शन: साल 2023 में पहली बार महिला प्रीमियर लीग का आयोजन की गई थी। लीग के पहले सीजन को मुंबई इंडियंस ने जितने में कामयाबी हासिल की थी। महिला प्रीमियर लीग के लिए सभी 6 टीमों ने रिलीज और रिटेन लिस्ट के खिलाड़ियों का नाम भेज दिया है। वहीं महिला खिलाड़ियों के लिए भी मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा जो 9 दिसंबर को होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications