धोनी की CSK के अधिकारी ने प्रीति जिंटा को सरेआम मारी आंख, फिर हुआ कुछ ऐसा कि मायूस हुई एक्ट्रेस
IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस और पंजाब किंग्स की मालिक प्रीती जिंटा सुर्खियों में बनी रही। प्रीति जिंटा की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ऑक्शन के दौरान प्रीति जिंटा कई ऐसे खिलाड़ी को लेने में कामयाब नहीं हो सकी जिन पर उन्होंने दांव लगाया था।
गुजरात के हुए शाहरुख खान: पिछले सीजन तक पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले ताबड़तोड़ बल्लेबाज शाहरुख खान ऑक्शन में गुजरात की टीम में शामिल हो गए। गुजरात टाइटंस ने शाहरुख खान को 7 करोड़ 40 लाख में खरीदने में कामयाबी हासिल की। हालांकि गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच शाहरुख खान के लिए जबरदस्त बिडिंग वॉर देखने को मिली, लेकिन अंत में गुजरात ने बाजी मार ली।

डेरिल मिशेल को मिले 14 करोड़: न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल को पंजाब किंग्स खरीदना चाहती थी। प्रीति जिंटा ने डेरिल मिशेल को लेकर बिडिंग शुरू की। 11 करोड़ 75 लाख में डेरिल मिशेल पंजाब के होने ही वाले थे। लेकिन तभी चेन्नई सुपर किंग्स ने पैडल ऊपर कर पंजाब की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने डेरिल मिशेल को 14 करोड़ रुपये में खरीदने में कामयाब रही।
प्रीति जिंटा को मारी आंख: ऑक्शन के दौरान पंजाब किंग्स के पीछे चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकारी बैठे हुए थे। जैसे ही डेरिल मिशेल के लिए चेन्नई की टीम ने पैडल उठाया। प्रीति जिंटा ने तुरंत पीछे मुड़कर देखा। प्रीति जिंटा चेन्नई की तरफ देखकर कुछ बोल रही थी। तभी चेन्नई के अधिकारी सुंदर रमन ने उन्हें आंख मार दी। इसके बाद दोनों के बीच कुछ देर तक बात भी हुई।
वीडियो हो रहा वायरल: सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सुंदर रमन आईपीएल के शुरुआती सीजन से लेकर 2015 तक लीग के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर थे। ऐसे में टूर्नामेंट का आयोजन और फ्रेंचाइजी के मालिक अधिकारियों से उनके लंबे रिश्ते रहे हैं। प्रीति को भी वह लंबे समय से जानते हैं। उन्हें ऐसा मजाकिया तौर पर किया था। ऑक्शन के दौरान टीमों के बीच अक्सर इस तरह की हरकतें देखने को मिलती रहती है।












Click it and Unblock the Notifications