IPL Auction 2024: प्रीति जिंटा की एक गलती से पंजाब को हुआ बड़ा नुकसान, जबरदस्ती खरीदना पड़ा ये खिलाड़ी

IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में एक बड़ी गड़बड़ी देखने को मिली। दरअसल, पंजाब किंग्स की टीम एक खिलाड़ी को लेकर कन्फ्यूज नजर आई। पंजाब किंग्स की मालिक प्रीति जिंटा खिलाड़ियों के लिए बिडिंग कर रही थी। इस दौरान उन्होंने एक ऐसे खिलाड़ी को खरीद लिया जो टीम के प्लान के हिस्से में नहीं था।

पंजाब से हुई गलती: दरअसल, दुबई में हुए ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने नीलामी के अंतिम समय के दौरान शशांक सिंह को बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा। लेकिन बाद में पंजाब की टीम को पता चला कि यह वह खिलाड़ी नहीं है जिन्हें वह खरीदना चाहते थे। दरअसल, शशांक नाम के दो खिलाड़ी होने के कारण पंजाब से इस तरह की गलती हुई।

IPL 2024 Auction 1

पंजाब में शामिल शशांक: ऑक्शनीयर मल्लीका सागर ने शशांक सिंह के पंजाब किंग्स को बेचने की घोषणा की, लेकिन पीबीकेएस ने एकदम फैसले को नकार दिया। लेकिन नियम के मुताबिक एक बार कोई भी खिलाड़ी बिक जाने के बाद वह वापस नहीं हो सकता है। आखिरकार शशांक सिंह को खरीदार मिल गया। शशांक सिंह अगले साल आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

हर्षल पटेल को मिले इतने करोड़: पंजाब किंग्स की टीम ने इस सीजन ऑक्शन में कई बड़े नाम को अपने साथ जोड़ा है। भारतीय तेज गेंदबाज हर्षल पटेल पंजाब किंग से जुड़ गए हैं। पंजाब किंग्स ने हर्षल पटेल को 11 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा है। हर्षल पटेल इससे पहले रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए खेल रहे थे। रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के लिए लंबे समय तक खेलने के बाद अब पंजाब की टीम में उनकी एंट्री हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+