IPL 2024: क्या एबी डिविलियर्स की होगी RCB में एंट्री! कोहली ने जताई थी ये बड़ी ख्वाहिश
IPL 2024 AB de Villiers: आईपीएल 2024 शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। 22 मार्च से आईपीएल के नए सीजन का आगाज होने जा रहा है। आईपीएल के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु से होने वाला है। यह दोनों ही टीम आईपीएल की फेवरेट टीमों में गिनी जाती है।
आरसीबी को ट्रॉफी की तलाश
साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के खिताब पर पांचवीं दफा कब्जा जमाया था। वहीं रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को अभी भी अपने पहले टाइटल की तलाश है। आरसीबी की टीम इस सीजन आईपीएल ट्रॉफी के सुखे को खत्म करना चाहेगी। टीम के पास कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। जो इस सीजन टीम को चैंपियन बनाने का काम कर सकते हैं।

आरसीबी को लेकर बड़ी खबर
वहीं आईपीएल शुरू होने से पहले आरसीबी को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कुछ बातों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले कुछ हफ्ते वह मुंबई में होंगे।
नए रोल में नजर आ सकते हैं डिविलियर्स
आईपीएल के इस नए सीजन में एबी डिविलियर्स कमेंट्री करते हुए दिखाई दे सकते हैं। एबी ने आगे विराट कोहली को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रॉयल चैलेंज बेंगलुरु में विराट कोहली मुझे देखना चाहते हैं। बेंगलुरु के साथ एक शॉर्ट कोचिंग भूमिका निभाई जा सकती है।
कोहली को लेकर कही यह बात
हालांकि डिविलियर्स ने इस पर कहा कि अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। लेकिन विराट ने संकेत दिया है कि वह चाहते हैं कि मैं उनके पास आऊं उनके और कुछ बल्लेबाजों के साथ थोड़ा समय बिताउं। यह कॉल एंडी फ्लावर, फाफ डु प्लेसिस और टीम की ओर से लिया जाएगा। बता दें कि आरसीबी के लिए एबी डिविलियर्स ने कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने 184 आईपीएल मैच में 5162 रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications