IPL 2023: क्या शुभमन गिल इस सीजन में तोड़ सकते हैं विराट कोहली का 973 रनों का महा रिकॉर्ड

IPL 2023 Shubman Gill Records: क्या आईपीएल में इसी सीजन के दौरान विराट कोहली का 2016 की सीजन में बनाया गया 973 रनों का एवरेस्ट सरीखा रिकॉर्ड टूट सकता है? शुभमन गिल के पास एक शानदार मौका जरूर बन चुका है।

virat kohli and shubman gill

IPL 2023 Records: इंडियन प्रीमियर लीग में जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे शुभमन गिल ऑरेंज कैप के विजेता बन चुके हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा फाइनल मैच के बाद होगी जो गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

बड़ा सवाल यह है कि 28 मई को होने वाले इस मुकाबले में क्या शुभमन विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं? विराट कोहली ने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया हुआ है जो उन्होंने आईपीएल 2016 में बनाया था।

महा रिकॉर्ड- तब विराट कोहली ने आरसीबी के कप्तान के तौर पर धुआंधार खेल दिखाते हुए 4 शतक लगाकर 973 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 16 मैचों में 152 से ऊपर के स्ट्राइक रेट और 81.08 के औसत के साथ बल्लेबाजी की थी। कई बल्लेबाजों ने इस रिकॉर्ड को छूने की कोशिश की है, जिसमें पिछले सीजन में जॉस बटलर भी शामिल है, लेकिन विराट अभी भी इस रिकॉर्ड के मामले में अपराजेय हैं।

गिल के पास मौका- दूसरे ओर, गिल मौजूदा सीजन में अपने 851 रन पूरे कर चुके हैं और विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें कल 123 रनों की जरूरत होगी। गिल ने सीजन के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में 129 रनों की पारी खेली थी। यह पारी भी अहमदाबाद के उसी मैदान पर खेली गई है जहां कल फाइनल मुकाबला होना है।

यह बताता है कि पिच में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे और शुभ्मन गिल एक और अच्छी पारी खेल सकते हैं क्योंकि वह पिछली चार पारियों में तीन बार शतक जड़ चुके हैं। इसके अलावा अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है।

अहमदाबाद में रिकॉर्ड बेमिसाल- गिल ने इस सीजन में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 पारियां खेलकर 3 अर्धशतक और 2 शतक जमा दिए हैं। गिल ने अब तक 76.14 की औसत से 533 रन बनाए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 171.38 रहा है। ये आंकड़ा बताने के लिए काफी है कि कल एक और बड़ी पारी आ सकती है।

रवि शास्त्री ने भी गिल पर दांव लगाया था- साथ ही यह भी नहीं भूलना चाहिए कि आईपीएल की शुरुआत में भारत के क्रिकेट कोच रवि शास्त्री ने शुभमन को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की थी और कहा था कि वह ओपनिंग बल्लेबाज है। ऐसे में उनको बहुत मौके मिलेंगे। उनकी फॉर्म बहुत जबरदस्त हैं, तो ऐसा लगता है कि वह काफी रन बनाएंगे और विराट कोहली का यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

शास्त्री ने कहा था, "मेरे हिसाब से यह रिकॉर्ड तोड़ना बहुत मुश्किल है क्योंकि 900 प्लस रन बनाना बहुत बड़ी बात है, लेकिन केवल ओपनिंग बल्लेबाज ही इस रिकॉर्ड को तोड़ सकता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+