IPL 2023: 28 मुकाबलों के बाद किसके पास है आईपीएल के इस सीजन की पर्पल और ऑरेंज कैप
Purple and Orange Cap in IPL 2023: आईपीएल 2023 में अभी तक 28 मुकाबले हो चुके हैं और एक ही टीम के गेदबाज व बल्लेबाज ने पर्पल और ऑरेन्ज कैप में बाजी मारी है।

IPL 2023 Purple and Orange Cap: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अभी तक 28 मुकाबले हो चुके हैं। छह टीमों ने छह मुकाबले और 4 टीमों ने 5-5 मैच खेले हैं। अभी तक इस लीग में रन बनाने वाले टॉप बल्लेबाजों की लिस्ट में ओवरसीज खिलाड़ियों का बल्ला ज्यादा बोला है।
फिलहाल ऑरेंज कैप रेस में सबसे आगे हैं दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ फाफ डु प्लेसिस जिन्होंने इस सीजन में अभी तक 6 मुकाबलों की छह पारियों में 343 रन बनाए हैं। फाफ ने आरसीबी की ओर से ओपन करते हुए 166.50 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है जबकि उनका औसत 68.60 रहा है।
फाफ ने कल 20 अप्रैल को हुए मुकाबले में भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स की टीम को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नंबर दो पर मौजूद डेविड वॉर्नर इतने ही मैचों में 285 रन बना रन बना चुके हैं और विराट कोहली 279 रन के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। डुप्लेसिस फिलहाल अच्छे खासे अंतर से आगे चल रहे हैं और उनकी फॉर्म को देखते हुए लगता है कि वह ऑरेंज कैप के दावेदार पूरे सीजन के दौरान रहेंगे।
Recommended Video

हालांकि जब विकेट लेने की बात आती है तो पर्पल कैप की रेस में भारतीय खिलाड़ी ज्यादा मौजूद है लेकिन सरप्राइस करने वाला फैक्टर यह है कि टॉप-फाइव में तीन तेज गेंदबाज हैं जिनमें 2 भारतीय हैं। फिलहाल पर्पल कैप की रेस में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के मोहम्मद सिराज हैं।
इस तरह से आरसीबी ने फिलहाल ऑरेंज और पर्पल दोनों कैप में बाजी मारी हुई है। सिराज ने 6 मैचों में 13.2 के जबरदस्त औसत के साथ 12 विकेट लिए हैं और वह नंबर दो पर मौजूद मार्क वुड से 1 विकेट आगे हैं।
हालांकि वुड ने बहुत जबरदस्त बोलिंग की है लेकिन उन्होंने सिराज से दो मैच कम खेले हैं इसलिए वे इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर ही मौजूद हैं। इसके बाद और चहल और राशिद खान का नंबर आता है जिन्होंने 11 विकेट लिए हैं। नंबर पांच पर शमी ने 5 मैचों में 10 विकेट लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications