RCB vs LSG: विराट कोहली ने सुनील शेट्टी की ख्वाहिशों पर फेरा पानी, चौके-छक्कों की बारिश कर जड़ा अर्धशतक

Royal Challengers Bangalore vs Lucknow Super Giants virat Kohli: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने अपने आईपीएल करियर का एक और अर्धशतक जड़ा।

Virat Kohli

RCB vs LSG, 15th Match, Indian Premier League 2023: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली ने लखनऊ के खिलाफ टीम को धमाकेदार शुरुआत दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने लखनऊ के खिलाफ पावरप्ले में ही बिना कोई खाता खोले 56 रन बना लिए थे। कोहली ने इस दौरान मार्क वुड की गेंदों पर भी चौके-छक्कों की बारिश की।

विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक

विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने इस मुकाबले में पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी निभाई। इस सलामी जोड़ी ने मुंबई के खिलाफ 148 रनों की साझेदारी निभाई थी। मुंबई के खिलाफ कोहली ने 49 गेंदों में नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी। एक बार फिर इन दोनों की जोड़ी ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। विराट कोहली ने महज 35 गेंदों में इस सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक शतक पूरा किया। कोहली 43 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुए। अमित मिश्रा ने विराट को आउट करने का काम किया।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए कोहली

आईपीएल में अपना 46वां अर्धशतक पूरा करने वाले विराट कोहली अपनी इस पारी के साथ ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। फैंस लगातार विराट कोहली को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं। एक फैन ने कोहली की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, विराट भैया कौन सा मंदिर गए थे। वहीं एक फैन ने लिखा कि कोहली आज लखनऊ के खिलाफ आईपीएल की सबसे बड़ी पारी खेलेंगे। कोहली के अलावा फाफ डुप्लेसिस ने भी बल्ले से अपना काम शानदार अंदाज में किया।

सुनील शेट्टी ने जताई ये इच्छा

बॉलीवुड एक्टर और केएल राहुल के ससुर सुनील शेट्टी ने मैच शुरू होने से पहले विराट कोहली को लेकर बड़ी इच्छा जाहिर की थी। सुनील शेट्टी ने कहा था कि वो चाहते हैं कि विराट कोहली आज सेंचुरी लगाए, लेकिन मैच लखनऊ की टीम जीतने में कामयाब हो। सुनील शेट्टी ने स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर मैच को लेकर ऐसी प्रीडिक्शन दी है। शेट्टी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं कुछ फैंस केएल राहुल को ट्रोल भी कर रहे हैं।

आईपीएल में सभी मौजूदा टीमों के खिलाफ विराट कोहली का सर्वोच्च स्कोर:

सीएसके - 90*
डीसी - 99
जीटी - 73
केकेआर - 100
एमआई - 92*
पीबीकेएस - 113
आरआर - 72*
एसआरएच - 93*
एलएसजी - 61

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+