जसप्रीत बुमराह अगर IPL से भी हुए बाहर तो यह तीन खिलाड़ी विकल्प बनने को हैं तैयार, अर्जुन तेंदुलकर का भी है नाम
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सितंबर 2022 के बाद से ही इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। इस दौरान उन्होंने एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप जैसे अहम टूर्नामेंट को मिस किया है।

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। बुमराह पिछले साल सितंबर से ही इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। बैक इंजरी की वजह से बुमराह इस दौरान एशिया कप 2022 और टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट को मिस कर चुके हैं। यहां तक कि अब बुमराह का आईपीएल 2023 और फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी खेलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले बुमराह अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस में अभी से उनके विकल्प पर चर्चा शुरू हो गई है और तीन गेंदबाजों के नाम सबसे आगे चल रहे हैं जो बुमराह का विकल्प बन सकते हैं।
आईपीएल में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस जसप्रीत बुमराह के विकल्प के तौर पर किसी विदेशी खिलाड़ी की जगह भारतीय खिलाड़ी पर ही विचार कर रहा है। इसमें तीन प्लेयरों के नाम आगे हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन से तीन खिलाड़ी बुमराह का रिप्लेसमेंट बन सकते हैं।
अर्जुन तेंदुलकर
पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। अर्जुन ने पिछले कुछ समय में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। इसी वजह से संभव है कि अर्जुन तेंदुलकर इस सीजन में जसप्रीत बुमराह का रिप्लेसमेंट बन सकते हैं। अर्जुन न केवल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं बल्कि वो एक विश्वसनीय बल्लेबाज भी हैं। अर्जुन ने पिछले साल सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट (एसएमएटी) में 7 मैचों में 5.69 की इकॉनमी रेट से 10 विकेट लिए थे।
अरशद खान
बाएं हाथ के विकल्प के तौर पर अर्जुन के अलावा अरशद खान भी रोहित शर्मा के पास बुमराह के विकल्प के तौर पर रहेंगे। अरशद खान भी एक बल्लेबाज की भूमिका निभाना जानते हैं। वो निचले क्रम में बहुमूल्य रन बनाना जानते हैं। उन्होंने भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कुछ प्रभावशाली पारियां खेली थीं। अरशद खान ने अपने करियर में सिर्फ तीन लिस्ट ए मैच खेले हैं।
आकाश मधवाल
मुंबई इंडियंस में जसप्रीत बुमराह का एक और अन्य विकल्प 29 वर्षीय खिलाड़ी आकाश मधवाल है। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 22 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7.43 की इकॉनमी रेट से 24 विकेट लिए हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने उत्तराखंड के लिए खेलते हुए 7 मैचों में 9 विकेट लिए थे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications