IPL 2023: सूर्यकुमार यादव ने तोड़ दिया ऋषभ पन्त का रिकॉर्ड, बन गये नम्बर 1 भारतीय बल्लेबाज
आईपीएल में सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उनके बल्ले से इस सीजन एक शतकीय पारी भी आई।

Suryakumar Yadav makes a new record: सूर्यकुमार यादव जब बल्लेबाजी करते हैं, तो मैदान के चारों तरफ शॉट जड़ते हैं। उनके बल्ले से 360 डिग्री का कोण बनता है। उनका लैप शॉट काफी बार इस आईपीएल में देखने को मिला है। सूर्या ने इस सीजन 600 रनों का आंकड़ा पार कर दिया। मुंबई की तरफ से सिर्फ दो ही खिलाड़ी ऐसा करने में सफल रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव ने 600 रनों का आंकड़ा पार करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ ये रन बनाये हैं। वह पहले भारतीय हैं जिन्होंने 600 रनों का आंकड़ा सबसे तेज खेलते हुए हासिल किया है। ओवरऑल लिस्ट में सिर्फ क्रिस गेल ही उनसे आगे हैं।
इस सीजन सूर्यकुमार यादव ने कुल 16 मुकाबले खेले और 605 रनों का आंकड़ा हासिल किया। इस दौरान उन्होंने 181.13 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाये। उनके बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतक देखने को मिले। सूर्यकुमार यादव ने 43 केऔसत के साथ ये रन बनाये।
भारतीय क्रिकेटरों की बात करें, तो सूर्यकुमार यादव से पहले यह आंकड़ा ऋषभ पन्त के नाम था। उनको सूर्या ने अब पीछे छोड़ दिया है। पन्त ने साल 2018 में जमकर रन बनाये थे। उन्होंने उस सीजन 173 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ 600 से रनों का आंकड़ा प्राप्त किया था।
आईपीएल में सिंगल सीजन में सबसे तेज 600 रन बनाने वाले खिलाड़ी का नाम क्रिस गेल है। उन्होंने साल 2011 में 183.13 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाये। दूसरे नम्बर पर अब सूर्यकुमार यादव हैं। नम्बर तीन पर पन्त और चौथे स्थान पर एबी डीविलियर्स का नाम है। डीविलियर्स ने 2016 में 168.79 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं। उनके अलावा इस साल यशस्वी जायसवाल ने 163.61 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये।
मुंबई इंडियंस की टीम दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में हार के साथ फाइनल में जाने से वंचित रह गई। सूर्यकुमार यादव ने तूफानी फिफ्टी जमाई लेकिन उनके आउट होने के बाद मुंबई बिखर गई। गुजरात ने 62 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications