IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी अगला आईपीएल नहीं खेलेंगे? चेन्नई सुपर किंग्स के अहम सदस्य की प्रतिक्रिया
महेंद्र सिंह धोनी के कुछ बयानों के बाद उनके संन्यास की अटकलें लगाई जा रही हैं। चेन्नई के कोच ने अब इस मामले पर बयान दिया है।

IPL 2023 Stephen Fleming on MS Dhoni: हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि यह मेरा अंतिम चरण का खेल है। इसके बाद कयास लगाये गए थे कि धोनी अब आगे नहीं खेलने वाले हैं। उनका यह अंतिम आईपीएल टूर्नामेंट होगा। हालांकि धोनी ने साफ़ तौर पर कुछ नहीं कहा।
एक जगह धोनी ने यह भी कहा था कि करियर को लेकर अभी कुछ बोलने से मेरे कोच को परेशानी हो जाएगी। इस बयान के भी कई मायने निकाले गए थे। अब चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफ़न फ्लेमिंग की तरफ से बयान आया है। फ्लेमिंग ने धोनी के अंतिम सीजन को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
प्रेस वार्ता में फ्लेमिंग ने कहा कि धोनी ने कहीं से भी यह अंतिम सीजन होने का संकेत नहीं दिया है। इसके अलावा फ्लेमिंग ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई की हार को लेकर भी बयान दिया। फ्लेमिंग ने अपनी टीम के गेंदबाजों का भी बचाव किया।
चेन्नई के कोच ने कहा कि गेंदबाजी खराब नहीं थी। आपको तुषार देशपांडे और आकाश की गेंदबाजी को स्वीकार करना होगा। गेंदबाजी में खराबी नहीं थी। दोनों गेंदबाजी आक्रमण को लीड कर रहे हैं और यह एक मुश्किल काम है। ऐसी विकेट पर यह कठिन काम है जो ओस गिरने से बैटिंग के लिए अच्छी होती है।
फ्लेमिंग ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स ने 200 का स्कोर किया और यह प्रतिस्पर्धी स्कोर था। चेन्नई की टीम इससे ज्यादा रनों का स्कोर भी खड़ा कर सकती थी। इस बार इम्पैक्ट प्लेयर के आने से रनों की संख्या काफी देखने को मिल रही है। मैं यही कहूँगा कि चेन्नई ने अच्छा स्कोर खड़ा किया।
गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने 200 रनों का स्कोर खड़ा किया। पंजाब ने इस स्कोर को अंतिम गेंद पर हासिल कर लिया। इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स को अपने घर में पंजाब किंग्स के हाथों एक बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद भी पराजय का सामना करना पड़ा।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications