SRH vs RCB: कौन लेगा आज सबसे ज्यादा विकेट, आरसीबी रहना चाहेगी हैदराबाद से सतर्क
IPL 2023 SRH vs RCB Top Bowler: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम एक दूसरे के आमने सामने होगी। आइए देखते हैं आज के मैच में सबसे ज्यादा विकेट कौन-कौन गेंदबाज ले सकते हैं।

IPL 2023 Fantasy Tips Top Batsmen in Hindi: आईपीएल में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए अहम मुकाबला है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने होम ग्राउंड पर उतरने जा रही है।
एसआरएच पहले ही लीग स्टेज से ही बाहर हो चुके हैं लेकिन वह आज आरसीबी की पार्टी खराब कर सकते हैं। देखते हैं राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कौन गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेए सकता है।
1. भुवनेश्वर कुमार- भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स हैदराबाद के अनुभवी गेंदबाज हैं और अपनी टीम की बॉलिंग में हुई दुर्गति में एकमात्र ठीक-ठाक गेंदबाज साबित हुए है। भुवी ने पिछले मैच में 5 विकेट लिए थे जिसके बाद उनसे और भी ज्यादा उम्मीद की जा रही है।
अच्छी बात यह है कि भुवनेश्वर का रिकॉर्ड विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ियों के सामने ठीक-ठाक रहता है।
2. मोहम्मद सिराज- सिराज आरसीबी के लिए लगातार विकेट निकालने में कामयाब रहे हैं और इसके चलते आरसीबी ने इस सीजन के पावरप्ले में अब तक सर्वाधिक विकेट चटकाए हैं जो 30 हैं।
आज भी सिराज पावर प्ले में विकेट लेने की कोशिश करेंगे और अपनी टीम के लिए बेस्ट स्ट्राइक बॉलर साबित हो सकते हैं।
3. करण शर्मा- ये स्पिनर आरसीबी के लिए खेलता है और उन्होंने अब तक इस सीजन में खेले अपने छह मैचों में हर बार विकेट हासिल किया है। वानिंदु हसरंगा के आने से पहले करण और भी अच्छे लग रहे थे।
4. फजहल फारुकी- सनराइजर्स हैदराबाद का यह गेंदबाज अपनी गेंदबाजी में विविधता और गति के चलते पावर प्ले के साथ-साथ डेथ ओवरों में भी विकेट चटकाने की काबिलियत रखता है। अफगान सितारे आज भी नजर रहेगी।
5. वायने पार्नेल- आरसीबी का बाएं हाथ का गेंदबाज अच्छे दौर से गुजर रहा है और उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में मैच विनर तरीके से 3 विकेट हासिल किए थे।












Click it and Unblock the Notifications