SRH vs KKR: मार्को जानसेन ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में झटके दो विकेट और फिर...
Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders: हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाइटराइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने जल्द ही दो विकेट गंवा दिए।

SRH vs KKR, 47th Match, Indian Premier League 2023:राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में केकेआर के कप्तान नीतीश राणा ने हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। नीतीश राणा की कोशिश पहले बल्लेबाजी कर एक बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगाने की होगी। लेकिन केकेआर की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।
केकेआर की खराब शुरुआत: करो या मरो मुकाबले में केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी के दूसरे ओवर में ही केकेआर ने दो बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया। दो विकेट जल्दी गंवाने के बाद केकेआर के बल्लेबाज दवाब में नजर आ रहे हैं। पावरप्ले में टीम ज्यादा बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हो सकी है।
मार्को जानसेन ने एक ओवर में झटके दो विकेट: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मार्को जानसन ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट झटकने में सफलता हासिल की। मार्को जानसेन की कहर बरपाती गेंदबाजी की बदौलत केकेआर के बल्लेबाज शुरुआती ओवरों में चौके-छक्के नहीं लगा सके।
गुरबाज नहीं खोल सके खाता: मार्को जानसेन ने रहमनुल्लाह गुरबाज को आउट कर हैदराबाद को पहली सफलता दिलाई। गुरबाज सिर्फ एक गेंद का सामना कर पाए। वह खाता खोले बगैर हैरी ब्रूक को कैच थमा बैठे। अपनी पारी की पहली गेंद पर ही उन्होंने हवा में एक गलत शॉट खेल दिया।
अय्यर भी आउट: रहमनुल्लाह गुरबाज के आउट होने के बाद मार्को जानसेन ने इसी ओवर के अंतिम गेंद पर वेंकटेश अय्यर को पवेलियन बेजने का काम किया। अय्यर चार गेंद पर सात रन बनाकर आउट हो गए। हेनरिच क्लासेन ने विकेट के पीछे से वेंकटेश अय्यर का शानदार कैच पकड़ने का काम किया।
रॉय का नहीं चला बल्ला: लंबे समय बाद सनराइजर्स हैदराबाद के लिए गेंदबाजी करने आए कार्तिक त्यागी ने अपने पहले ही ओवर में जेसन रॉय का विकेट झटकने का काम किया। कार्तिक त्यागी की गेंद पर मयंक मार्कंडे ने जेसन रॉय का बेहतरीन कैच पकड़ने का काम किया। ह 19 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए।
सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, अब्दुल समद, मार्को यानसेन, मयंक मार्कंडे, भुवनेश्वर कुमार, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन।
कोलकाता नाइटराइडर्स: रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, शार्दूल ठाकुर, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications