शुभमन गिल चलते हुए अचानक कार की छत पर चढ़ गये, जानें ऐसा क्या हो गया और देखें यह वीडियो

शुभमन गिल एक कार पर चढ़े हुए हैं और हाथ ही हिलाते हैं। यह वीडियो अब काफी वायरल हो गया है।

Shubman Gill

Shubman Gill on car: आईपीएल के मौजूदा सीजन में शुभमन गिल ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। हाल ही में उनके बल्ले से एक शतकीय पारी भी देखने को मिली है। फैन्स को भी उनके बल्ले से निकल रहे रन काफी पसंद आ रहे हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो आया है, जो हैरान करने वाला है।

सड़क पर चलते हुए शुभमन गिल अचानक से एक कार पर चढ़ जाते हैं। गिल कार की छत पर जाकर खड़े हो जाते हैं। इसके बाद फैन्स की तरफ हाथ हिलाते हुए वह अभिवादन भी स्वीकार करते हैं। हाथ हिलाने के बाद वह फिर से उस कार से नीचे उतर जाते हैं।

वायरल भयानी के इस वायरल वीडियो में गिल को फिल्म स्पाइडरमैन का प्रमोशन करते हुए देखा जा सकत है। वह एक कार के ऊपर चढ़कर स्पाइडरमैन की तरह पोज देते हुए दिखाई देते हैं। फैन्स ने इस पोस्ट को खास पसंद किया है और यह सलाह भी दे डाली है कि अब बॉलीवुड में भी कदम रख ही दो।

गिल अपने पोज के दौरान गोगल्स पहले हुए दिख रहे हैं। वह काफी खुश मुद्रा में दिखते है। काम पूरा होने के बाद वह कार की छत से नीचे उतर जाते हैं। स्पाइडर मैन के हिंदी वर्जन को शुभमन गिल ने अपनी आवाज दी है। इसके अलावा क्रिकेट में भी वह लगातार नए आयाम छू रहे हैं।

आईपीएल में इस सीजन टॉप रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में गिल का नाम दूसरे स्थान पर आता है। उन्होंने 13 मैच खेलकर 576 रन अपने नाम किये हैं। गिल के बल्ले से जमकर रन आये हैं। उन्होंने अपने इस सफर में 4 अर्धशतक जमाए हैं। इसके अलावा उनके बल्ले से एक शतकीय पारी भी देखने को मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+