RR vs SRH: राजस्थान रॉयल्स जीत सकती है मुकाबला, जानें हैदराबाद के साथ कैसे हैं आंकड़े
RR vs SRH: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। रॉयल्स का पलड़ा भारी माना जा सकता है।

RR vs SRH Head to head: आईपीएल में रविवार के डबल हेडर में दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला काफी अहम होगा। प्लेऑफ़ की दौड़ के लिए यह मैच मायने रखता है। हैदराबाद का प्रदर्शन इस सीजन फीका ही रहा हैं।
अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स 10 में से 5 मैच जीतकर चौथे स्थान पर है। हैदराबाद ने इस सीजन अब तक 3 मैचों में जीत दर्ज की है। तालिका की बात करें, तो सनराइजर्स हैदराबाद सबसे निचले स्थान पर है। ऐसे में कहा जा सकता है कि सनराइजर्स हैदराबाद का गेम अन्य सभी टीमों की तुलना में काफी खराब रहा है।
राजस्थान रॉयल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड
हेड टू हेड आंकड़ों की बात की जाए, तो दोनों टीमों के बीच कोई ज्यादा अंतर नहीं है। यहाँ मामला बराबरी का लग रहा है। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में कुल 17 मुकाबले खेले गए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने 9 बार जीत दर्ज की है। सनराइजर्स हैदराबाद को 8 बार जीत मिली है।
उच्चतम स्कोर में राजस्थान रॉयल्स आगे
दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मैचों को देखा जाए, तो राजस्थान रॉयल्स ने सिंगल पारी में सबसे ज्यादा रनों का स्कोर बनाया है। रॉयल्स ने सबसे ज्यादा 220 रनों का स्कोर बनाया है। सनराइजर्स हैदराबाद इस मामले में पीछे है। हैदराबाद ने सबसे ज्यादा 201 रनों का स्कोर किया है।
न्यूनतम स्कोर में भी राजस्थान का नाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड में राजस्थान रॉयल्स का नाम है। राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध खेलते हुए आईपीएल में 102 रन न्यूनतम बनाये हैं। दोनों टीमों के बीच सबसे कम स्कोर यही है। सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे कम 127 रनों का स्कोर बनाया है। यहां हैदराबाद बाजी मार लेती है।
RR vs SRH संभावित प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमेयर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, एडम ज़म्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल, रियान पराग।
सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, अब्दुल समद, मार्को जानसेन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, राहुल त्रिपाठी।












Click it and Unblock the Notifications