RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, टॉप पर अब भी आरसीबी की टीम
RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के बीच मुकाबले में रॉयल्स को करारी हार का सामना करना पड़ा और शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

RR vs RCB: आईपीएल में आज के डबल हेडर में पहला मुकाबला आरसीबी ने जीत लिया। आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को बड़े अंतर से हराते हुए प्लेऑफ़ में जाने की संभावनाओं को बरकरार रखा है। इस दौरान राजस्थान के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। सबसे कम स्कोर करने वाली टॉप टीमों में राजस्थान है।
आईपीएल इतिहास में सबसे कम स्कोर शर्मनाक रिकॉर्ड आरसीबी के नाम है। दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स का नाम आता है। साल 2017 के आईपीएल में आरसीबी ने केकेआर के खिलाफ 49 रनों का स्कोर बनाया था। अह आईपीएल में अब तक का सबसे कम स्कोर है।
आईपीएल इतिहास के सबसे कम स्कोर
आरसीबी 49 रन vs केकेआर, 2017
राजस्थान रॉयल्स 58 रन vs आरसीबी, 2009
राजस्थान रॉयल्स 59 रन vs आरसीबी, 2023
दिल्ली डेयरडेविल्स 66 रन vs मुंबई इंडियंस, 2017
दिल्ली डेयरडेविल्स 67 रन vs किंग्स इलेवन पंजाब, 2017
आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को करारी हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 5 विकेट पर 171 रनों का स्कोर खड़ा किया। फाफ डू प्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल ने अर्धशतकीय पारियां खेली। डू प्लेसी ने 55 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मैक्सवेल के बल्ले से 54 रन देखने को मिले।
एडम जैम्पा ने राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छी गेंदबाजी की और 25 रन देकर 2 विकेट झटके। केएम आसिफ ने भी 2 विकेट झटके। संदीप शर्मा को 1 विकेट मिला। अन्य गेंदबाज कुछ खास नहीं कर पाये। आरसीबी चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही।
राजस्थान रॉयल्स की टीम लक्ष्य हासिल करते समय दबाव में आ गई और नियमित अंतराल पर विकेट भी गंवाए। रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर थे। उनके बल्ले से 35 रनों की पारी खेली। रॉयल्स ग्यारहवें ओवर में महज 59 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह आरसीबी ने 112 रनों से मैच अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications