RR vs PBKS Fast Bowler Prediction: आज के मैच में कौन डालेगा सबसे तेज स्पीड से बॉल?

Today Match Bowling Prediction:

RR vs PBKS Bowling Speed Prediction for Today Match

RR vs PBKS Bowling Prediction in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग में आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स के साथ होने जा रहा है। राजस्थान की टीम कुछ मैचों के लिए गुवाहाटी के इस स्टेडियम को अपने घरेलू मैदान के तौर पर इस्तेमाल कर रही है और दोनों ही टीमें अपने-अपने पहले मुकाबले जीतकर एक दूसरे के खिलाफ खेलने जा रही हैं। एक बढ़िया मैच होने की उम्मीद है जहां दोनों टीमों के पास कुछ ऐसे गेंदबाज रहेंगे जो आज के मैच में सबसे तेज स्पीड से गेंदबाजी कर सकते हैं। आइए देखते हैं ऐसे गेंदबाज कौन है।

1. कैगिसो रबाडा (पंजाब किंग्स)

यहां कैगिसो रबाडा सबसे तेज गति से गेंदबाजी करने के लिए नंबर एक दावेदार के तौर पर मौजूद रहेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी आईपीएल 2023 के लिए अब उपलब्ध हो चुके हैं और अगर रबाडा आज का मैच खेलते हैं तो इस बात के काफी चांस रहेंगे की स्पीड गन पर उनकी गेंदबाजी की गति बाकियों की तुलना में तेज रहे। रबाडा ने इस लीग में 154.23 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की हुई है। वे लगातार 140-45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के बीच गेंदबाजी करते हैं और अगर किसी मौके पर जोर लगाने की जरूरत पड़ी तो यह गति 150 के आसपास भी पहुंच सकती है।

2. केएम आसिफ (राजस्थान रॉयल्स)

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पिछले मैच में केएम आसिफ को खिलाया था जिन्होंने इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में भी खेला हुआ है। आसिफ ने 3 ओवर में 15 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया था। ये दाएं हाथ का फास्ट बॉलर अपनी 145 किलोमीटर प्रति घंटा की आस पास की रफ्तार के लिए जाना जाता है। वे आज के मुकाबले में अपनी गति से प्रभावित कर सकते हैं और सबसे फास्ट बॉलर की लिस्ट में उनका नाम भी शामिल है।

3. नवदीप सैनी (राजस्थान रॉयल्स)

पंजाब किंग्स की टीम ने पिछले मुकाबले में यशस्वी जायसवाल के स्थान पर नवदीप सैनी को इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारा था। वह बहुत खास गेंदबाजी नहीं कर पाए थे लेकिन उनकी रफ्तार आईपीएल में उन्हें काफी शोहरत दिला चुकी है। 2019 में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 152.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार निकाली थी। नवदीप पिछले कुछ सालों की तुलना में अब धीमे हो चुके हैं इसके बावजूद वे अगर कुछ गेंदों पर दमखम लगाते हैं तो सबसे तेज गति के बॉलर के तौर पर अपना दावा पेश कर सकते हैं।

4. कुलदीप सेन (राजस्थान रॉयल्स)

अगर राजस्थान की टीम नवदीप सैनी को नहीं उतारना चाहती है तो उनके पास कुलदीप सेन के रूप में एक विकल्प मौजूद है जिनको इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खिलाया जा सकता है। वे दाएं हाथ के काफी तेज गेंदबाज हैं और 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से करते हैं। उन्होंने पिछले सीजन में दिखाता है कि वे भी रफ्तार के सौदागर है और 145 किलोमीटर प्रति घंटा की गति निकाल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+