RR vs CSK: 'स्लो' पिच पर किसके बल्ले से निकलेगा रनों का 'फ्लो', कौन बनाएगा आज सबसे ज्यादा रन

RR vs CSK: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज सीएसके बनाम आरआर का मुकाबला है और दोनों टीमों के पास है बढ़िया बल्लेबाजों की फौज, आज कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन

IPL 2023 RR vs CSK

IPL RR vs CSK: आईपीएल के 16वे सीजन में आज राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला करेगी। हाल की फॉर्म देखी जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स बहुत बढ़िया टीम नजर आ रही है लेकिन पिछले पांच मैचों के हेड टू हेड रिकॉर्ड में राजस्थान रॉयल्स बाजी मारती है।

1. आज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर बात करें तो विकेटकीपर डेवोन कोन्वे फिर टॉप पर नजर आते हैं। यह इस स्टेडियम में उनका पहला मैच होगा लेकिन उनकी फार्म बहुत अच्छी है और वे आईपीएल के 14 मैचों में अब तक 47.17 की औसत से बल्लेबाजी कर चुके हैं। पिछली चार आईपीएल पारियों में भी उन्होंने बड़े-बड़े अर्धशतक लगाए हैं।

2. एक और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर हैं जो राजस्थान रॉयल्स के लिए जबरदस्त खिलाड़ी हैं लेकिन पिछले तीन मैचों में उनकी फॉर्म खास दिखाई नहीं दी जहां उन्होंने दो बार जीरो रन बनाए हैं। इस बल्लेबाज से आज होम ग्राउंड पर उम्मीद की जा रही है और वैसे भी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 मैचों में बटलर ने अभी तक तीन अर्धशतक के साथ 53.17 की औसत से बल्लेबाजी की है। यह आंकड़ा उनको आज फेवरेट बल्लेबाज की लिस्ट में जगह दिलाने के लिए काफी है।

3. तीसरे बल्लेबाज है अजिंक्य रहाणे जो जयपुर में बहुत अनुभव रखते हैं और यहां 34 पारियां खेल चुके हैं। उनका एक्सपीरियंस और मौजूदा फॉर्म आज के मैच में उनको बड़ा बल्लेबाज बना देती है। हालांकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह खिलाड़ी ज्यादा कामयाब नहीं रहता जहां चार पारियों में उन्होंने केवल 11 की औसत से बल्लेबाजी की है लेकिन सवाई मानसिंह स्टेडियम में इस बल्लेबाज ने 39.29 के जबरदस्त औसत के साथ 34 पारियों में 1100 रन बनाए हैं।

4. चौथे बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल हो सकते हैं क्योंकि वह हाल में अच्छी फॉर्म से गुजर रहे हैं और उन्होंने ओपनिंग करते हुए अच्छी शुरुआत भी दी है। हालांकि वह पिछली चार पारियों में अर्धशतक लगाने में कामयाब नहीं रहे और पिछली बार दो मौकों पर अच्छे 40 प्लस रन कर चुके हैं।

सीएसके के खिलाफ उनका रिकॉर्ड अच्छा रहता है जहां उन्होंने चार पारियों में 31.25 की औसत और 158 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है तो सवाई मानसिंह स्टेडियम में जब पिछली बार मुकाबला हुआ था तो उन्होंने 35 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली थी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+