RCB vs RR Match: ये है आईपीएल 2023 का दिलचस्प मुकाबला, कौन सी टीम जीतेगी आज का मैच
RCB vs RR Winner Prediction: आरसीबी के घर में आज डबल हेडर का पहला मुकाबला होने जा रहा है। राजस्थान के साथ ये बड़ा ही दिलचस्प मैच है जहां दोनों टीमों के पास बड़े बल्लेबाज मौजूद हैं। कौन जीतेग मैच

आईपीएल के 16वे सीजन में आज बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एक दिलचस्प मुकाबला होने जा रहा है। राजस्थान की टीम जहां अपना पिछला मैच हारी है तो वही बेंगलुरु ने पिछले मुकाबले में जीत दर्ज की थी।
हालिया फॉर्म की बात करें तो दोनों ही टीमें लगभग बराबर है क्योंकि इन्होंने अपने पिछले 3 में से दो मैच जीते हैं। ओवरऑल हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो आरसीबी ने 13 मैच जीते हैं और राजस्थान की टीम के हिस्से में 12 जीत आई हैं, जबकि दो मुकाबलों का कोई नतीजा देखने को नहीं मिला है।
राजस्थान का पलड़ा भारी- वहीं पिछले 5 मुकाबलों में आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को तीन बार हराया है लेकिन पिछले दो मुकाबले राजस्थान रॉयल्स जीता है। यहां तक कि आरसीबी के घर चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी रहता है।
चिन्नास्वामी में दोनों टीमों के बीच हुए 8 मुकाबलों में आरसीबी केवल दो ही मैच जीत पाई है जबकि राजस्थान ने चार मैच जीते हैं। मौजूद सीजन में भी अपने होम ग्राउंड पर रॉयल चैलेंजर्स टीम दो मैच हारी है और दो जीती है। पिछली बार जब आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर खेली थी तो चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 8 रनों से मात मिली थी।
आरआर के पास बढ़त- अब बात करते हैं अंक तालिका की तो यहां पर भी राजस्थान रॉयल्स की टीम के पास ऊपरी हाथ है जिन्होंने 6 में से 4 मैच जीते हैं और 8 अंक हासिल करके अंक तालिका में टॉप का स्थान बनाया हुआ है। आरसीबी की टीम ने छह में से तीन मैच जीते हैं और छह अंक हासिल करके अंक तालिका में छठा स्थान बनाया हुआ है।
RCB vs RR कौन होगा आज के मैच का विजेता- आंकड़ों और ओवरऑल फॉर्म के आधार पर आज के मैच का विजेता राजस्थान रॉयल्स को मानना गलत नहीं होगा। आरआर आज के मैच के संभावित विजेता हैं।












Click it and Unblock the Notifications