IPL 2023: 'तिलक वर्मा पर सब कुछ मत छोड़ो,' मुंबई इंडियंस को मिली चेतावनी
RCB vs MI: आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सभी बल्लेबाज फ्लॉप हो गए। सिर्फ तिलक वर्मा क्रीज पर टिके और नाबाद 84 रन बनाये।

RCB vs MI, Tilak Varma: मुंबई इंडियंस की शुरुआत हर साल की तरह इस बार भी फीकी रही है। आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। लगातार 11वें सीजन में मुंबई को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी यूनिट बुरी तरह फ्लॉप रही। तिलक वर्मा एकमात्र बल्लेबाज थे जिनके बल्ले से रन आये। पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफ़ान पठान ने इस पर अपनी राय रखी है।
सब कुछ तिलक वर्मा पर नहीं डालना चाहिए
स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत में इरफ़ान पठान से पूछा गया कि क्या पिछले साल की तरह लगातार 8 मैचों में हार बचाने के लिए मुंबई को समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। पठान ने कहा कि पिछले सीजन की तरह इस बार नहीं होगा क्योंकि यह टीम काफी अलग है। दो युवा खिलाड़ियों ने दिखाया कि वे बड़े शॉट खेल सकते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आप पूरी जिम्मेदार तिलक वर्मा के ऊपर डाल दें।
प्लेऑफ़ के लिए बैटिंग में बेहतर प्रदर्शन अहम
इरफ़ान पठान ने यह भी कहा कि पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस की टीम को प्लेऑफ़ में जाना है, तो बैटिंग में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। उनकी बल्लेबाजी के ऊपर ही प्लेऑफ़ क्वालिफिकेशन निर्भर है। पठान ने कहा कि प्लेऑफ़ में जाने के लिए बैटिंग में प्रदर्शन करना पड़ेगा क्योंकि गेंदबाजी मजबूत नहीं है। इस कमी को दूर करने के लिए उनको बल्लेबाजी में ज्यादा शानदार खेल दिखाना पड़ेगा।
टिम डेविड को भी बनाने होंगे रन
मुंबई इंडियंस के कई बड़े नाम आरसीबी के खिलाफ मैच में फ्लॉप हो गए। इसे लेकर इरफ़ान पठान ने कहा कि रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का बल्ला खामोश रहा। ईशान किशन भी उस मूड में नहीं दिखे। टिम डेविड को भी रन बनाने पड़ेंगे। मुझे यह उम्मीद है कि जब टिम डेविड वानखेड़े स्टेडियम में खेलने के लिए जाएंगे, उनका बल्ला रन उगलेगा। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के लिए आरसीबी के खिलाफ मैच में तिलक वर्मा ने नाबाद 84 रन बनाये थे।












Click it and Unblock the Notifications